NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 7 Top

NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 7 – तोप

top ncert solutions for class 10 hindi sparsh

(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

 

top ncert solutions for class 10 hindi sparsh

1-विरासत में मिली चीजों की बड़ी सँभाल क्यों होती है? स्पष्ट कीजिए।


उत्तर: विरासत में मिली चीज़ें हम इसलिए संभाल कर रखते हैं, ताकि ये आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी साबित हो सकें। विरासत में मिली वस्तुएँ अच्छी और बुरी दोनों तरह की हो सकती हैं। जहाँ बुरी विरासतें भी हमें ये सिखाती हैं कि हमें अपने पूर्वजों की ग़लतियाँ फिर से नहीं दोहरानी हैं। वहीँ अच्छी विरासतें हमें भविष्य में अच्छे काम करते रहने की सीख देती हैं। 

 

top ncert solutions for class 10 hindi sparsh

2-इस कविता से आपको तोप के विषय में क्या जानकारी मिलती है?

उत्तर: इस कविता से हमें तोप के बारे में यह पता चलता है कि वह ईस्ट इंडिया कंपनी के जमाने की है। यह एक विशाल तोप है, जिसने 1857 में कितने ही वीर साहसी सैनिकों और सेनानियों की धज्जियाँ उड़ा दी थीं। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए, तो यह तोप हमारे लिए महत्वपूर्ण है, पर ये तोप आज कंपनी बाग में है, जो कि  बिल्कुल शांत और स्थिर है। अब ये एक ऐसी वस्तु है, जिसके कुछ महत्वपूर्ण किस्सों को याद करके हम कई अच्छे सबक ले सकते हैं।

 

top ncert solutions for class 10 hindi sparsh 

3-कंपनी बाग में रखी तोप क्या सीख देती है?

उत्तर: कंपनी बाग में रखी तोप हमें यह सीख देती है कि अत्याचारी शक्ति कितनी ही ताक़तवर क्यों ना हो, कितनी ही बड़ी क्यों ना हो, एक ना एक दिन उसका मुंह बंद हो ही जाता है, अर्थात उसकी हार हो ही जाती है। जिस तरह ईस्ट इंडिया कम्पनी ने धोखे से भारत पर कब्ज़ा कर लिया था, लेकिन एक दिन उसके अत्याचार और तानाशाही का अंत हो गया। उसी तरह सब लोगों के छक्के छुड़ा देने वाली तोप भी अब शांत होकर एक जगह पड़ी है। इस तरह ये तोप बताती है कि बुराई पर अच्छाई की जीत निश्चित है।

 

top ncert solutions for class 10 hindi sparsh

4- कविता में तोप को दो बार चमकाने की बात की गई है। ये दोनों अवसर कौन से होंगे?

उत्तर: भारत की स्वतंत्रता के प्रतीक चिह्न दो बड़े त्यौहार 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) हैं। देश की आजादी के इन पावन पर्वों पर हमारे वीर शहीदों की याद में तोप को दो बार चमकाने की बात कही गयी है। इस तरह तोप को चमका कर हमारे बहादुर वीर स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान याद किया जाता है।

 

(ख) निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए:

1. अब तो बहरहाल

छोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर यह फारिग हो

तो उसके ऊपर बैठकर

चिड़िया ही अक्सर करती हैं गपशप।

उत्तर: ये पंक्तियाँ उस तोप की वर्तमान दशा का चित्रण करती हैं, जो कि एक समय लोगों की धज्जियाँ उडा देती थी, अब तो बस बच्चे ही इस पर खेलते हैं। वो इसको घोड़ा मानकर इसकी सवारी करते हैं और जब ये छोटे बच्चों की सवारी से फारिग यानी खाली होती है, तो चिड़िया इस पर गपशप करने अा जाती हैं अर्थात जब बच्चे इस पर खेल कर थक जाते हैं, तो चिड़िया इस पर आकर बैठ जाती है। 

 

ncert solutions for class 10 hindi sparsh chapter 7 – तोप

2. वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप

एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।

उत्तर: चिड़िया तोप के मुँह के भीतर घुस कर यह सिद्ध करने की कोशिश करती हैं कि एक समय सबकी धज्जियाँ उड़ा देने वाली तोप अब बेजान है। जो तोप कभी आग उगलती थी, अब वह पूरी तरह से खामोश है।

 

ncert solutions for class 10 hindi sparsh chapter 7 – तोप

3. उड़ा दिए थे मैंने

अच्छे अच्छे सूरमाओं के धज्जे।

उत्तर: ये पंक्तियाँ तोप के उन दिनों के बारे में बताती हैं, जब वो जंग के मैदान में अच्छे-अच्छे सूरमाओं की धज्जियाँ उड़ा देती थी। एक समय था, जब तोप सत्ता की ताक़त का प्रतीक थी, लेकिन अब उसकी ताक़त खत्म हो चुकी है। अब तो वो बस बच्चों और चिड़ियों का खिलौना बनकर रह गयी है।

Leave a Comment