Kabir Ke Dohe Kal Kare So Aaj Kar Meaning in Hindi

संत कबीर दास के दोहे अर्थ सहित – Kabir Das Ke Dohe Arth Sahit

Kal Kare So Aaj Kar Doha Meaning in Hindi – कबीर के दोहे अर्थ सहित

संत कवि कबीर दास जी एक महान ज्ञानी, साधक एवं संत थे। उन्हीं के द्वारा रचित एक दोहा हमारे बीच बहुत प्रचलित है, जो हम एक-दूसरे को बोल-बोल कर मिसाल देते रहते हैं। वह दोहा है,

काल करे सो आज कर, आज करे सो अब ।
पल में प्रलय होएगी, बहुरि करेगा कब ॥

Kal Kare So Aaj Kar Doha Meaning in Hindi: 


कबीर के दोहे का अर्थ: संत कवि कबीरदास जी के इस दोहे में उन्होनें जीवन और समय के महत्व का वर्णन किया है। कवि के अनुसार, कभी भी आज के काम को कल पर नहीं टालना चाहिए। कबीर के दोहे से हमें जीवन में समय के महत्व का पता चलता है। उनके अनुसार हमें हमेशा समय रहते ही काम समाप्त कर लेना चाहिए। कभी भी काम को टालना नहीं चाहिए, क्या पता अगला ही पल प्रलय हो जाए।

अगर कल आएगा ही नहीं, तो हमें अपने अधूरे कामों को पूरा करने का अवसर ही नहीं मिल पाएगा। ये तो हम सब ही कहते हैं कि कल किसने देखा, कल हम जीवित रहेंगे या नहीं ये भी हमें नहीं पता। तो इस प्रकार कबीर के दोहे बिलकुल सटीक जान पड़ते हैं कि हमें आज का काम आज ही समाप्त कर लेना चाहिए।

सांसारिक सफलता के लिए भी हमें अपना काम समय पर करते जाना आवश्यक है। अगर आप आज का काम कल पर छोड़ेंगें, तो फिर कल का काम कब करेंगे? इस तरह पीछे छूटा हुआ काम करने के चक्कर में आज का काम छूटता रहेगा। यह चक्र सदैव ऐसा चलता रहेगा, इस तरह यह आपकी आदत बन जाएगी और आप हर काम को कल पर टालने लगेंगे।

आपके सिर पर इतने सारे कामों का बोझ एक साथ आ जाएगा कि आप कुछ भी नहीं कर पाएंगे। इसीलिए आपके लिए सबसे उत्तम बात यही होगी कि आप आज का काम आज ही समाप्त कर लें। बिना कल की सोचे आज संतुष्ट होकर अपना जीवन बिताएं। सफलता-प्राप्ति का मूल मंत्र अपने समय का सदुपयोग करना ही है। उम्मीद है कबीर के दोहे से आपको जीवन की ज़रूरी सीख मिल गयी होगी।

Kal Kare So Aaj Kar Doha in English

Kaal Kare So Aaj Kar, Aaj Kare So Ub

Pal Mein Pralaya Hoyegi, Bahuri Karoge Kub

कबीर के दोहे अर्थ सहित : 

Tags :

  • kabir ke dohe kal kare so aaj kar in hindi
  • kal kare so aaj kar dohe in hindi
  • kal kare so aaj kar kabir dohe in hindi
  • kal kare so aaj kar doha meaning in hindi
  • kabir ke dohe kal kare so aaj kar
  • kal kare so aaj kar doha in hindi
  • kal kare so aaj kar full doha in hindi
  • kabir dohe kal kare so aaj kar
  • kabir das ke dohe kal kare so aaj kar
  • kabir dohe kal kare so
  • काल करे सो आज कर
  • कबीर के दोहे काल करे सो आज कर

Leave a Comment