Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 3 Kallu Kumhar Ki Unakoti Question Answer

इस चैप्टर में हम कक्षा 9 की पुस्तक संचयन में दिए गए तीसरे अध्याय ‘कल्लू कुम्हार की उनाकोटी पाठ 3 प्रश्न उत्तर’ (Class 9 Hindi Sanchayan  Chapter 3 kallu kumhar ki unakoti Question Answer) पढ़ेंगे और समझेंगे।

Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 3 Kallu Kumhar Ki Unakoti Question Answer

कल्लू कुम्हार की उनाकोटी प्रश्न 1.

‘उनाकोटी’ का अर्थ स्पष्ट करते हुए बतलाएँ कि यह स्थान इस नाम से क्यों प्रसिद्ध है?


kallu kumhar ki unakoti Answer 1. ‘उनाकोटी’ का अर्थ है– ‘एक कोटि यानि करोड़ से एक कम’। उनाकोटी नामक स्थान त्रिपुरा में स्थित है। उनकोटी नाम रखने के पीछे एक दंतकथा प्रसिद्ध है। कल्लू नाम के एक व्यक्ति ने शिवजी  के साथ रहने की प्रार्थना की। तो शिवजी ने कल्लू से कहा कि अगर वह एक करोड़ शिव मूर्ति बनाएगा तो वह शिवजी और पार्वती के साथ कैलाश पर्वत जा सकेगा। परंतु कल्लू ने मूर्तियाँ तो बना दी लेकिन एक करोड़ से एक मूर्ति कम थी। इसलिए कल्लू शिवजी के साथ कैलाश पर्वत नहीं जा सका और वही रह गया। तभी से इस स्थान का नाम उनाकोटी रखा गया। 

कल्लू कुम्हार की उनाकोटी प्रश्न 2.

पाठ के संदर्भ में उनाकोटी में स्थित गंगावतरण की कथा को अपने शब्दों में लिखिए।

kallu kumhar ki unakoti Answer 2.   

एक पौराणिक कथा है। उनाकोटी के पहाड़ों को अंदर से काटकर शिवजी की विशाल आधार-मूर्तियां बनाई गईं। एक विशाल चट्टान ऋषि की प्रार्थना पर स्वर्ग से पृथ्वी के अवतरण के मिथक को चित्रित करते हैं। अवतरण के धक्के से कहीं पृथ्वी पाताल लोक में न चली जाए। इसलिए शिवजी को राजी किया गया कि वे गंगा को अपनी जटाओं में उलझा लें और इसके बाद धीरे-धीरे पृथ्वी पर बहने दें। शिवजी का चेहरा एक समूची चट्टान पर बना हुआ है और उनकी जटाएँ दो पहाड़ों की चोटियों पर फैली हुई है।

कल्लू कुम्हार की उनाकोटी प्रश्न 3.

कल्लू कुम्हार का नाम उनाकोटी से किस प्रकार जुड़ गया ?

kallu kumhar ki unakoti Answer 3. 

कल्लू कुम्हार के कारण ही इस स्थान का नाम उनाकोटी पड़ा। वह शिव के पार्वती के साथ कैलाश पर्वत पर जाना चाहता था। परन्तु शिव ने एक शर्त रखी कि उसे एक रात में शिव की कोटि (एक करोड़) मूर्तियाँ बनानी होगी। कल्लू कैलाश पर जाने की धुन में मूर्तियाँ बनाने में जुट गया परन्तु जब मूर्तियाँ गिनी गईं तो एक मूर्ति कम थी। शिव को उससे पीछा छुड़ाने का बहाना मिल गया तथा कल्लू कुम्हार वहीं रह गया।

कल्लू कुम्हार की उनाकोटी प्रश्न 4.

‘मेरी रीढ़ में एक झुरझुरी-सी दौड़ गई’ – लेखक के इस कथन के पीछे कौन-सी घटना जुड़ी है?

kallu kumhar ki unakoti Answer 4.

लेखक मनु में शूटिंग करने में व्यस्त था। तभी सी.आर.पी.एफ. के एक आदमी ने बताया कि निचली पहाड़ियों पर, जहाँ दो पत्थर पड़े हैं, वहाँ दो दिन पहले एक जवान को विद्रोहियों ने मार डाला था। उसके इतना कहते ही लेखक को इतना डर लगा जैसे कि उसकी रीढ़ में एक झुरझुरी- सी दौड़ गई।

कल्लू कुम्हार की उनाकोटी प्रश्न 5.

त्रिपुरा ‘बहुधार्मिक समाज’ का उदाहरण कैसे बना?

kallu kumhar ki unakoti Answer 5. 

त्रिपुरा में लगातार बाहरी लोग आते रहे। इससे यह बहुधार्मिक समाज का उदाहरण बना है। यहाँ उन्नीस अनुसूचित जन-जातियाँ और विश्व के चार बड़े धर्मों का प्रतिनिधित्व है। यहाँ बौद्ध धर्म को भी माना जाता है।

कल्लू कुम्हार की उनाकोटी प्रश्न 6.

टीलियामुरा कस्बे में लेखक का परिचय किन दो प्रमुख हस्तियों से हुआ? समाज कल्याण के कार्यों में उनका क्या योगदान था ?

kallu kumhar ki unakoti Answer 6. टीलियामुरा कस्बे में लेखक का परिचय समाज सेविका मंजु ऋषिदास और लोकगायक हेमंत कुमार जमातिया नामक हस्तियों से हुआ। मंजु ऋषिदास नगर पंचायत में अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व करती थीं। उन्होंने वार्ड में नल लगवाने, नल का पानी पहुँचाने और गलियों में ईंटें बिछवाने के लिए कार्य किया था।

कल्लू कुम्हार की उनाकोटी प्रश्न 7.

कैलासशहर के जिलाधिकारी ने आलू की खेती के विषय में लेखक को क्या जानकारी दी ?

kallu kumhar ki unakoti Answer 7.

जिलाधिकारी ने आलू की खेती के विषय में बताया कि आलू की बुआई के लिए पारंपरिक आलू के बीजों की ज़रुरत दो मिट्रीक टन प्रति हेक्टेयर होती है जबकि टी. पी. एस. की सिर्फ़ 100 ग्राम मात्रा एक हेक्टेयर होती है। अब त्रिपुरा से टी. पी. एस. का निर्यात पड़ोसी राज्यों और देशों को भी किया जा रहा है।

कल्लू कुम्हार की उनाकोटी प्रश्न 8.

त्रिपुरा के घरेलू उद्योगों पर प्रकाश डालते हुए अपनी जानकारी के कुछ अन्य घरेलू उद्योगों के विषय में बताइए ?

kallu kumhar ki unakoti Answer 8. 

त्रिपुरा में अनेक घरेलू उद्योग चलते हैं; जैसे -अगरबत्ती बनाना, बाँस के खिलौने बनाना, गले में पहनने की मालाएँ बनाना, अगरबत्ती के लिए सीकों को तैयार किया जाता है। यह गुजरात और कर्नाटक भेजी जाती है।

कक्षा 9 की पुस्तक संचयन में दिए गए तीसरे अध्याय ‘कल्लू कुम्हार की उनाकोटी कक्षा 9 संचयन पाठ 3 के प्रश्न उत्तर’ Sanchayan Class 9 Chapter 3 kallu kumhar ki unakoti Question Answer से जुड़े सवालों के जवाब पाने के लिए कमेंट बॉक्स में अपना मैसेज लिखें।

Tags

kallu kumhar ki unakoti
कल्लू कुम्हार की उनाकोटी
kallu kumhar ki unakoti question answer
class 9 hindi sanchayan chapter 3 question answer

Leave a Comment