Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 1 Gillu Question Answer

इस चैप्टर में हम कक्षा 9 की पुस्तक संचयन में दिए गए पहले अध्याय ‘गिल्लू पाठ 1 प्रश्न उत्तर’ ( Class 9 Hindi Sanchayan  Chapter 1 Gillu Question Answer) पढ़ेंगे और समझेंगे।

Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 1 Gillu Question Answer( गिल्लू पाठ 1 संचयन प्रश्न उत्तर)

गिल्लू प्रश्न 1. सोनजुही में लगी पीली कली को देख लेखिका के मन में कौन से विचार उमड़ने लगे?

Gillu Answer 1. लेखिका को सोनजुही की एक पीली कली को देखकर छोटे जीव गिल्लू (गिलहरी का बच्चा) की याद आ गई। किस तरह गिल्लू हरियाली में छिपकर बैठता था और अचानक से लेखिका के कंधे पर कूदकर चौंका देता था उस समय लेखिका कली को ढूंढती थी लेकिन आज गिल्लू के न होने पर उसकी याद में उसे ढूंढ रही है।


गिल्लू प्रश्न 2.पाठ के आधार पर कौए को एक साथ समादरित और अनादरित प्राणी क्यों कहा गया है?

Gillu Answer 2. कौए को एक साथ समादरित और अनादरित प्राणी इसलिए कहा गया है क्योंकि श्राद्ध में लोग कौए को आदर से बुलाते हैं। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष कौए के रूप में ही हमसे कुछ पाने के लिए आते हैं। लेकिन कौए का अनादर भी किया जाता है क्योंकि किसी को भी इनकी कर्कश (कांव-कांव) आवाज़ अच्छी नहीं लगती लेकिन किसी प्रियजन के आने की सूचना कर्कश आवाज़ में ही देते हैं।

गिल्लू प्रश्न 3. गिलहरी के घायल बच्चे का उपचार किस प्रकार किया गया ?

Gillu Answer 3. लेखिका गिलहरी के घायल बच्चे को उठाकर अपने कमरे में ले गई। उन्होंने रुई से उसका खून पोंछकर उसके घावों पर पेंसिलिन का मरहम लगाया। उसकी भूख मिटाने के लिए रुई की बत्ती दूध में भिगोकर उसके मुँह पर लगाई गई। पर दूध की बूँदे मुँह के दोनों तरफ गिर गई। कई घंटे के उपचार के बाद वह उसके मुँह में पानी की एक बूँद टपकाने में सफल हुई। ऐसा करने से तीन दिन में वह स्वस्थ हो गया।

गिल्लू प्रश्न 4. लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू क्या करता था?

Gillu Answer 4. लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए गिल्लू उनके पैरों तक आकर सर्र से परदे पर चढ़ जाता और फिर उसी तेजी से उतरता। उसका यह दौड़ने का क्रम तब तक चलता जब तक लेखिका उसे पकड़ने के लिए नहीं उठती थी।

गिल्लू प्रश्न 5. गिल्लू को मुक्त करने की आवश्यकता क्यों समझी गई और उसके लिए लेखिका ने क्या उपाय किया?

Gillu Answer 5. गिल्लू को मुक्त करने की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि वह उसका पहला बसंत था। बाहर की गिलहरियाँ खिड़की की जाली के पास आकर चिक- चिक करके कुछ-कुछ कहने लगी। उस समय गिल्लू जाली के पास आकर बैठ जाता था और उन्हें निहारता रहता था। तब लेखिका को लगा कि अब गिल्लू को मुक्त कर देना चाहिए। वह अपने साथियों से मिलना चाहता था। लेखिका ने उसे मुक्त करने के लिए जाली का कोना खोल दिया ताकि इस मार्ग से गिल्लू आ-जा सके।

गिल्लू प्रश्न 6. गिल्लू किन अर्थों में परिचारिका की भूमिका निभा रहा था?

Gillu Answer 6. एक बार लेखिका मोटर-दुर्घटना में घायल होकर कुछ दिन तक अस्पताल में रही। लेखिका अस्पताल से घर आयें के अस्पताल से घर आने पर गिल्लू ने उनकी सेवा की। वह लेखिका के तकिए के सिरहाने बैठकर अपने नन्हे नन्हे पंजों से उसके सिर और बालों को इतने हौले-हौले सहलाता रहता कि उसका वहाँ से हटना लेखिका को किसी परिचारिका के हटने के समान लगता। इस प्रकार लेखिका का स्वास्थ्य ठीक न होने पर गिल्लू ने परिचारिका की भूमिका निभाई।

गिल्लू प्रश्न 7. गिल्लू की किन चेष्टाओं से यह आभास मिलने लगा था कि अब उसका अंत समय समीप है?

Gillu Answer 7.  जब गिल्लू का अंतिम समय आया तो उसने खाना-पीना छोड़ दिया। वह घर से बाहर भी नहीं गया। गिल्लू अपने अंतिम समय में झूले से उतरकर लेखिका के बिस्तर पर निश्चेष्ट(गति न हो) लेट गया। उसके पंजे पूरी तरह ठंडे पड़ चुके थे। वह रात भर लेखिका की ऊँगली पकड़े रहा और सुबह होने तक वह सदा के लिए मौत की नींद सो गया।

गिल्लू प्रश्न 8. ‘प्रभात की प्रथम किरण के स्पर्श के साथ ही वह किसी और जीवन में जागने के लिए सो गया’ का आशय स्पष्ट कीजिए।

Gillu Answer 8. इस कथन का आशय है कि सुबह सूर्य की किरणों के साथ ही गिल्लू ने अपना शरीर त्याग दिया। किसी अन्य जीवन में जन्म लेने के लिए उसने अपने प्राण छोड़ दिए। लेखिका को यह विश्वास भी है कि एक दिन गिल्लू किसी न किसी रूप में अवश्य आएगा।

गिल्लू प्रश्न 9. सोनजुही की लता के नीचे बनी गिल्लू की समाधि से लेखिका के मन में किस विश्वास का जन्म होता है?

Gillu Answer 9. सोनजुही की लता के नीचे बनी गिल्लू की समाधि से लेखिका के मन में इस विश्वास का जन्म होता था कि एक दिन गिल्लू जूही के छोटे से पत्ते के रूप में अवश्य खिलेगा और वह फिर से उसे अपने आस-पास अनुभव कर पाएगी। लेखिका को यह विश्वास भी है कि एक दिन गिल्लू किसी न किसी रूप में अवश्य आएगा।

कक्षा 9 की पुस्तक संचयन में दिए गए पहले अध्याय ‘गिल्लू में कक्षा 9 संचयन पाठ 1 के प्रश्न उत्तर’ Sanchayan Class 9 Chapter 1 Gillu Question Answer से जुड़े सवालों के जवाब पाने के लिए कमेंट बॉक्स में अपना मैसेज लिखें।

Tags

gillu question and answers in hindi
class 9 hindi chapter 1 gillu question answer
class 9 hindi sanchayan chapter 1 question answer
class 9 hindi gillu question answer
गिल्लू पाठ 1 प्रश्न उत्तर
गिल्लू पाठ का प्रश्न उत्तर

Leave a Comment