Tulsidas Ke Pad Class 12 Question Answer

तुलसीदास के पद प्रश्न-अभ्यास

तुलसीदास के पद प्रश्न 1.राम के वन-गमन के बाद उनकी वस्तुओं को देखकर मां कौशल्या कैसा अनुभव करती है? 

तुलसीदास के पद उत्तर- श्री राम के वन- गमन के पश्चात माता कौशल्या अत्यंत दुःखी हो जाती हैं। उन्हें संपूर्ण भवन में चारों ओर श्रीराम ही दिखाई पड़ते हैं। वह श्रीराम के बचपन के वस्तुओं को देखते हुए उन्हें बहुत याद करती हैं और जब उन्हें यह ज्ञात होता है कि श्री राम 14 वर्ष के लिए वनवास गए हैं। उस समय वह चित्र के समान स्थिर हो जाती है।

तुलसीदास के पद प्रश्न 2. ‘रहि चकि चित्रलिखी सी’ पंक्ति का मर्म अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए।


तुलसीदास के पद उत्तर- इन पंक्तियों के माध्यम से एक वियोगिनी माता कौशल्या का चित्रण किया गया है। श्री राम के वनवास जाने के पश्चात वह इतनी दु:खी हो चुकी हैं कि अब उन्हें कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है।

माता कौशल्या अपने पुत्र को चारों और महसूस करती हैं, उनसे बातें करती हैं। लेकिन जब उन्हें इस बात का एहसास होता है कि श्री राम भवन में नहीं वनवास में है। इस बात से वह काफी निराश हो जाती हैं।

तुलसीदास के पद प्रश्न 3. गीतावली से संकलित पद ‘राघौ एक बार फिरि आवौ’ में निहित करुणा और संदेश को अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए।

तुलसीदास के पद उत्तर- प्रस्तुत काव्य पंक्तियों के माध्यम से माता कौशल्या का अपने पुत्र के प्रति वियोग झलक रहा है। माता कौशल्या अपने पुत्र को वापस आने का निवेदन करती हैं। वह कहती हैं कि तुम अपने घोड़ों के लिए एक बार वापस आ जाओ वह तुम्हारे दुःख में कमजोर होते जा रहे हैं। 

माता कौशल्या पथिक के माध्यम से संदेश देती है और कहती हैं कि यदि उनका पुत्र श्री राम दिखे तो उन्हें माता कौशल्या का यह संदेश दें कि उनके विरह में उनके घोड़े सूखते रहे हैं। अतः वह एक बार अपने घोड़ों के लिए महल वापस आ जाएं।

तुलसीदास के पद प्रश्न 4.

(क) उपमा अलंकार के दो उदाहरण छांटिए।

तुलसीदास के पद उत्तर- चित्रलिखी सी में उपमा अलंकार का प्रयोग हुआ है।

सीखी सी में उपमा अलंकार का प्रयोग हुआ है।

(ख) उत्प्रेक्षा अलंकार का प्रयोग कहां और क्यों किया गया है ? उदाहरण सहित उल्लेख कीजिए।

तुलसीदास के पद उत्तर- गीतावली के दूसरे पद में उत्प्रेक्षा अलंकार का प्रयोग किया गया है। यहां घोड़ों की दशा का चित्रण किया गया है। जब किसी दो वस्तु के गुणों की तुलना होती है, वहां उपमा अलंकार होता है।

प्रस्तुत कविता में जब प्रभु श्रीराम के वस्तुओं को माता कौशल्या निहारती है और अचानक राम के‌ वनगमन की बात को याद करती है, तब उनकी अवस्था किसी तस्वीर की तरह स्थिर हो जाती है।

Tags:
Tulsidas Ke Pad class 12
Tulsidas Ke Pad class 12 solution
Tulsidas Ke Pad question answer
तुलसीदास के पद प्रश्न अभ्यास
तुलसीदास के पद क्लास 12 प्रश्न उत्तर

Leave a Comment