सबसे खतरनाक कविता प्रश्न अभ्यास
सबसे खतरनाक प्रश्न 1. कवि ने किस आशय से मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी- लोभ को सबसे खतरनाक नहीं माना।
उत्तर: मेहनत की लूट, पुलिस की मार एवं गद्दारी को कवि ने खतरनाक इसलिए नहीं माना है क्योंकि यह तीनों ही चीज़ फिर से वापस पाई जा सकती है।
सबसे खतरनाक प्रश्न 2. सबसे खतरनाक शब्द के बार-बार दोहराए जाने से कविता में क्या असर पैदा हुआ?
उत्तर: कविता में सबसे खतरनाक शब्द का बार-बार प्रयोग होने से पाठकों का ध्यान खतरनाक शब्द की तरफ खींचा चला गया। यहां तक कि पाठकों को यह भी जानने का मौका मिला कि क्या बातें खतरनाक साबित होती हैं और क्या बातें खतरनाक साबित नहीं हो सकती हैं।
सबसे खतरनाक प्रश्न 3. कवि ने कविता में कई बातों को ‘बुरा है’ ना कह कर ‘बुरा तो है’ कहा है। ‘तो’ के प्रयोग से कथन की भंगिमा में क्या बदलाव आया है स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: बुरा है अर्थात ऐसी परिस्थितियां जो बुरा होते हुए भी बुरा नहीं है। बुरा तो है यानी ऐसी परिस्थितियां जो सचमुच में खतरनाक है।
सबसे खतरनाक प्रश्न 4. मुर्दा शांति से भर जाना और हमारे सपनों का मर जाना इन सब को खतरनाक माना गया है। आपकी दृष्टि में इन बातों में परस्पर क्या संगति है और यह क्यों सबसे खतरनाक है?
उत्तर: जब व्यक्ति जीवित होते हुए भी मुर्दों के जैसा व्यवहार करने लगे ऐसी परिस्थिति को कवि ने खतरनाक बताया है। एक जिंदा आदमी के जज्बे और एक मृत आदमी के जज्बे जब एक से हो जाए। जब दोनों ही किसी भी तरीके का कोई आवाज ना दे।
ऐसी स्थिति को खतरनाक माना गया है। सपनों का अंत हो जाना, अर्थात मन की इच्छा समाप्त हो जाना।
सबसे खतरनाक प्रश्न 5. सबसे खतरनाक वह घड़ी होती है/ अपनी कलाई पर चलती हुई भी जो आप की निगाह में रुकी होती है। इन पंक्तियों में घड़ी शब्द के व्यंजना से अवगत कराइए।
उत्तर: घड़ी जो हम हाथ में पहनते हैं। जिसे हम हर रोज चलता हुआ देखते हैं। लेकिन फिर भी हम मनुष्य अपनी जिंदगी को रुका हुआ मानते हैं। ऐसी परिस्थिति को कवि ने खतरनाक कहा है।
मनुष्य को अपनी जिंदगी में हमेशा बढ़ना चाहिए, ना कि रुकना चाहिए। मनुष्य को हाथ की घड़ी से सीखना चाहिए, जिस तरीके से वह कभी नहीं रुकती उस तरीके से मनुष्य को भी कभी रुकना नहीं चाहिए। अपनी जिंदगी से कभी अवकाश नहीं लेना चाहिए।
सबसे खतरनाक प्रश्न 6. वह चाँद सबसे खतरनाक क्यों होता है, जो हर हत्याकांड के बाद/आपकी आँखों को मिर्ची की तरह नहीं गड़ता है?
उत्तर: चांद को सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। कवि कहते हैं कि ऐसी चांदनी की चमक भी खतरनाक होती है, जो अन्याय के खिलाफ आवाज नहीं उठाती। बल्कि गलत करने वालों के घर में अपनी रोशनी बिखेरने लगती है।
Tags:
sabse khatarnak poem
sabse khatarnak class 11
sabse khatarnak class 11 summary
sabse khatarnak summary
class 11 hindi sabse khatarnak
sabse khatarnak hindi class 11
sabse khatarnak class 11 explanation
sabse khatarnak class 11 vyakhya
sabse khatarnak poem by pash
sabse khatarnak poem meaning
सबसे खतरनाक कविता की व्याख्या
सबसे खतरनाक कविता का भावार्थ