Reedh Ki Haddi Question Answer ‌class 9 hindi Kritika Chapter 3

इस चैप्टर में हम कक्षा 9 की पुस्तक कृतिका में दिए गए तीसरे अध्याय ‘रीढ़ की हड्डी के प्रश्न उत्तर’ ( Class 9 Hindi Kritika Chapter 3 Reedh Ki Haddi Question Answer) पढ़ेंगे और समझेंगे।

Class 9 Hindi Kritika Chapter 3 Reedh Ki Haddi Question Answer

रीढ़ की हड्डी प्रश्न 1.

रामस्वरूप और गोपाल प्रसाद बात बात पर “एक हमारा जमाना था…” कहकर अपने समय की तुलना वर्तमान समय से करते हैं। इस प्रकार की तुलना करना कहाँ तक तर्कसंगत है?


Reedh ki haddi answer 1 :

रामस्वरूप और गोपाल प्रसाद बात बात पर अपने जमाने की तुलना वर्तमान से करते हैं। यह मनुष्य का स्वभाव है कि वह अपने समय को ही सही बताता है। लेकिन समय परिवर्तनशील है और समय के साथ रहन-सहन, सोच-विचार बदलते रहते हैं इसलिए बीते हुए समय की तुलना वर्तमान से करना तर्कसंगत नहीं है।

हर एक समय अपने समय की परिस्थितियों के अनुसार सही होता है। वर्तमान में पहले के समय को देखे तो काफी बदलाव आ चुके हैं जैसे कि शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत बदलाव देखने को मिलते हैं। लड़कियों को भी लड़कों के बराबर पढ़ने का अधिकार है। जब जमाना बदलता है तो उसमें कई तरह के बदलाव आते हैं। मनुष्य को समय के अनुसार स्वयं को बदलना चाहिए।

रीढ़ की हड्डी प्रश्न 2.

रामस्वरूप का अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलवाना और विवाह के लिए छिपाना, विरोधाभास उनकी किस विवशता को उजागर करता है?

Reedh ki haddi answer 2:

रामस्वरूप अपनी बेटी उमा को उच्च शिक्षा दिलवाते हैं लेकिन अपनी बेटी की शादी के लिए उन्हें लड़के वालों के सामने झुकना पड़ता है। यह एक बेटी के पिता की मज़बूरी को प्रकट करता है। लड़के के पिता गोपाल प्रसाद को ज्यादा पढ़ी-लिखी लड़की नहीं चाहिए इसलिए रामस्वरूप अपनी बेटी की उच्च शिक्षा की बात लड़के वालों से छुपाते हैं।

रीढ़ की हड्डी प्रश्न 3.

अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए रामस्वरूप उमा से जिस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा कर रहे हैं, वह उचित क्यों नहीं है?

Reedh ki haddi answer 3:

अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए रामस्वरूप अपनी बेटी उमा से इस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा कर रहे थे। कि उनकी बेटी उमा अपनी शिक्षा के बारे में न बताए, सीधी-सादी शांत रहने वाली लगे, उनके सामने गाना गाकर सुनाए, ऐसे व्यवहार करे जैसा कि लड़के वाले चाहते हैं। 

उमा के पिता रामस्वरूप का ऐसा करना बिल्कुल भी उचित नहीं है क्योंकि लड़की का भी बराबर हक है कि वे उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद अपनी मन पंसद से अपना जीवन बिताए और उसके माता-पिता को भी उसकी पंसद का ध्यान रखना चाहिए।

रीढ़ की हड्डी प्रश्न 4.

गोपाल प्रसाद विवाह को ‘बिजनेस’ मानते हैं और रामस्वरूप अपनी बेटी की उच्च शिक्षा छिपाते हैं। क्या आप मानते हैं कि दोनों ही समान रूप से अपराधी हैं? अपने विचार लिखें।

Reedh ki haddi answer 4:

हमारे विचार से दोनों ही समान रूप से अपराधी हैं क्योंकि गोपाल प्रसाद विवाह की गरिमा को नहीं समझते और विवाह को बिजनेस समझते हैं। रामस्वरूप आधुनिक सोच वाले व्यक्ति हैं; वे अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलवाते हैं लेकिन बेटी के विवाह के लिए उसकी उच्च शिक्षा को छिपाकर कायरता का परिचय देते हैं।

रीढ़ की हड्डी प्रश्न 5.

“…आपके लाड़ले बेटे की रीढ़ की हड्डी भी है या नहीं…” उमा इस कथन के माध्यम से शंकर की किन कमियों की ओर संकेत करना चाहती है?

Reedh ki haddi answer 5:

इस कथन के माध्यम से उमा शंकर की निम्नलिखित कमियों की ओर संकेत करना चाहती है –

(क) वह डरपोक है, उसका कोई व्यक्तित्व नहीं है। वह अपने निर्णय स्वयं नहीं लेता।

(ख) वह छोटी सोच रखने वाला व्यक्ति है।

(ग) वह चरित्रहीन है, शंकर कॉलेज में लड़कियों के हॉस्टल में आता हुआ पकड़ा भी गया है।

(घ) उसकी रीढ़ की हड्डी झुकी हुई है इसलिए वह सीधा भी नहीं बैठ पाता।

रीढ़ की हड्डी प्रश्न 6.

शंकर जैसे लड़के या उमा जैसी लड़की-समाज को कैसे व्यक्तित्व की जरूरत है? तर्क सहित उत्तर दीजिए।

Reedh ki haddi answer 6:

हमारे समाज में उमा जैसी साहसी, निडर, पढ़ी-लिखी लड़की जैसे व्यक्तित्व की जरूरत है। ऐसी लड़की ही गोपाल प्रसाद जैसे लोभी लोगों को सबक सीखा सकती है। समाज में नारी की दयनीय दशा तब तक रहेगी जब तक नारी शिक्षित व अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होगी। उमा जैसी लड़कियाँ ही देश को प्रगति के रास्ते पर ले जा सकती है। इसके विपरीत शंकर जैसे लड़के समाज व देश के लिए अभिशाप की तरह है यह नारी को कुछ नहीं समझते।

रीढ़ की हड्डी प्रश्न 7.

 ‘रीढ़ की हड्डी’ शीर्षक की सार्थकता स्पष्ट कीजिए।

Reedh ki haddi answer 7:

 ‘रीढ़ की हड्डी’ एकांकी का शीर्षक सर्वथा उपयुक्त है क्योंकि मानव शरीर को रीढ़ की हड्डी सीधा रखती है और उसे व्यक्तित्व प्रदान करती है उसी तरह लड़का और लड़की दोनों ही समाज के लिए रीढ़ की हड्डी के समान है। नारी को कम समझकर हम अच्छे समाज की कल्पना नहीं कर सकते इसलिए यह शीर्षक सर्वथा उचित है।

रीढ़ की हड्डी प्रश्न 8.

कथावस्तु के आधार पर आप किसे एकांकी का मुख्य पात्र मानते हैं और क्यों?

Reedh ki haddi answer 8:

हम एकांकी की मुख्य पात्र उमा को मानते हैं क्योंकि उमा के विचार प्रभावशाली है। उसके विचार हमें बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर देते हैं। नारी को एक नई सोच और दिशा प्रदान करते हैं।

रीढ़ की हड्डी प्रश्न 9.

एकांकी के आधार पर रामस्वरूप और गोपाल प्रसाद की चारित्रिक विशेषताएँ बताइए।

Reedh ki haddi answer 9:

रामस्वरूप की चारित्रिक विशेषताएं– वे आधुनिक विचारधारा के व्यक्ति है लेकिन वे एक मजबूर पिता है। वे शिक्षा को महत्व तो देते है लेकिन अपनी बेटी का विवाह करने के लिए उसकी पढ़ाई की बात को लड़के वालों से छिपाते हैं। अपनी बेटी को झूठ बोलने के लिए भी कहते हैं। इसी से पता चलता है कि वे कायर, मजूबर पिता हैं।

गोपाल प्रसाद के चारित्रिक विशेषताएँ– गोपाल प्रसाद शंकर के पिता हैं। वे लालची, चालाक, छोटी सोच रखने वाले व्यक्ति हैं। वे खुद पढ़े लिखे होने के बाद भी अपने पढ़े-लिखे बेटे के लिए मेट्रिक पास बहू चाहते हैं। वे शादी को एक सौदा मात्र समझते हैं।

रीढ़ की हड्डी प्रश्न 10.

इस एकांकी का क्या उद्देश्य है? लिखिए।

Reedh ki haddi answer 10:

इस एकांकी का उद्देश्य- यह एकांकी लड़कियों को पढ़ने के लिए प्रेरित करती है और अपने अधिकारों से भी परिचित करवाती है। विवाह में आने वाली समस्याओं को समाज के सामने लाती है। यह लालची, दकियानूसी सोच रखने वाले लोगों को बेनकाब करती है।

रीढ़ की हड्डी प्रश्न 11.

समाज में महिलाओं को उचित गरिमा दिलाने हेतु आप कौन -कौन से प्रयास कर सकते हैं?

Reedh ki haddi answer 11:

समाज में महिलाओं को उचित गरिमा दिलाने हेतु हम निम्नलिखित प्रयास कर सकते हैं–

(क) स्त्री की शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए।

(ख) उन्हें हर क्षेत्र में उनकी इच्छा के अनुसार ही कार्य करने की अनुमति देनी चाहिए।

(ग) लड़का और लड़की को समानाधिकार मिलने चाहिए।

(घ) परिवार तथा समाज में उनको उचित सम्मान दिलाने का प्रयास करना चाहिए।

कक्षा 9 की पुस्तक कृतिका में दिए गए तीसरे अध्याय ‘रीढ़ की हड्डी’ कक्षा 9 कृतिका पाठ 3 के प्रश्न उत्तर (Class 9 Hindi Kritika Chapter 3 Reedh Ki Haddi Question Answer) से जुड़े किसी भी प्रकार के प्रश्नों के उत्तर पाने के लिए कमेंट बॉक्स में अपना मैसेज लिखें।

Leave a Comment