Class 9 Hindi Kritika Chapter 4 Mati Wali Question Answer

इस चैप्टर में हम कक्षा 9 की पुस्तक कृतिका में दिए गए चौथे अध्याय ‘माटी वाली के प्रश्न उत्तर’ ( Class 9 Hindi Kritika Chapter 4 Mati Wali Question Answer) पढ़ेंगे और समझेंगे।

Class 9 Hindi Kritika Chapter 4 Mati Wali Question Answer

माटी वाली प्रश्न 1. ‘शहरवासी सिर्फ माटी वाली को नहीं, उसके कंटर को भी अच्छी तरह पहचानते हैं।’ आपकी समझ से वे कौन से कारण रहे होंगे जिनके रहते ‘माटी वाली’ को सब पहचानते थे? 

Mati Wali Answer 1- हमारे हिसाब से माटी वाली को सब पहचानते थे उसके निम्नलिखित कारण हैं–


(क). माटी वाली एक बूढ़ी औरत थी जो पूरे टेहरी शहर में लाल मिट्टी घर-घर पहुंचाती थी।

(ख). माटी वाली का लोग इंतजार करते थे उसके द्वारा लायी गयी लाल मिट्टी से ही लोग अपने घर में चूल्हा- चौका और  घर की लिपाई- पुताई करते थे।

(ग). लोगों के घर अगर माटी न हो तो उनके घर का चूल्हा नहीं जलेगा। माटी वाली का कनस्तर बिना ढक्कन का था जो ऊपर से खुला रहता था इसलिए लोग उसके कनस्तर को भी पहचानते थे।  

माटी वाली प्रश्न 2. माटी वाली के पास अपने अच्छे या बुरे भाग्य के बारे में ज्यादा सोचने का समय क्यों नहीं था ?

Mati Wali Answer 2 – माटी वाली के पास अपने अच्छे या बुरे भाग्य के बारे में ज्यादा सोचने का समय इसलिए नहीं था क्योंकि माटी वाली रोज माटी लेकर एक घण्टा पैदल चलकर लोगों के घरों तक माटी पहुँचाती थी। सुबह लाल मिट्टी बेचने के लिए घर से निकलती और रात को घर पहुंचती थी। उसके बाद अपने बीमार पति के लिए दो रोटी माटी देकर लोगों के घरों से जोड़ लेती थी।

माटी वाली प्रश्न 3. ‘भूख मीठी कि भोजन मीठा’ से क्या अभिप्राय है?

Mati Wali Answer 3 – भूख मीठी कि भोजन मीठा से अभिप्राय है कि जब व्यक्ति को भूख लगी हो तो उसे रूखा- सूखा भोजन भी स्वादिष्ट लगता है और अगर भूख न हो तो स्वादिष्ठ भोजन भी अच्छा नहीं लगता।

माटी वाली प्रश्न 4. ‘पुरखों की गाढ़ी कमाई से हासिल की गई चीज़ों को हराम के भाव बेचने को मेरा दिल गवाही नहीं देता।’ मालकिन के इस कथन के आलोक में विरासत के बारे में अपने विचार व्यक्त कीजिए।

Mati Wali Answer 4 – हमारे पूर्वजों द्वारा दी गई चीजें विरासत होती हैं। मालकिन को पीतल के बर्तन विरासत में मिले थे और वह उन्हें बहुत संभालकर रखती थी। मालकिन अपने पूर्वजों की विरासत का आदर, सम्मान करती थी। उसके लिए यह चीजें अमूल्य थी वह जानती थी कि पूर्वजों ने कड़ी मेहनत से बनाया है। इसलिए वह चीजों को बेचना भी नहीं चाहती थी।  

माटी वाली प्रश्न 5. माटी वाली का रोटियों का इस तरह हिसाब लगाना उसकी किस मजबूरी को प्रकट करता है?

Mati Wali Answer 5 – माटी वाली का रोटियों का इस तरह से हिसाब लगाना उसकी गरीबी को प्रकट करता है। माटी वाली को अपने और बूढ़े पति के भोजन की चिंता रहते थी इसलिए जब भी कोई माटी के बदले उसे रोटियां देता था तो रोटियों को गिनना शुरू कर देती थी। माटी वाली के लिए माटी ही उसकी रोजी-रोटी थी।

माटी वाली प्रश्न 6. आज माटी वाली बुड्ढे को कोरी रोटियाँ नहीं देगी इस कथन के आधार पर माटी वाली के हृदय के भावों को अपने शब्दों में लिखिए।

Mati Wali Answer 6 – माटी वाली का उसके पति के सिवा कोई नहीं था वह बहुत पीड़ा में जीवन गुजार रही थी जिस कारण वह अपने बीमार पति के लिए भी अच्छा भोजन नहीं जुटा पाती। एक दिन वह अपने पति के लिए तीन रोटियां बचाकर ले जा रही थी। उसने अपनी आमदनी से प्याज भी ख़रीदा। उसने सोचा था कि आज घर जाकर अपने पति के लिए सब्जी बनाएगी। ताकि उसके पति को रूखी-सूखी रोटियां न खानी पड़े। माटी वाली की अपने पति के प्रति यह सोच उसके प्रेम और कर्तव्य को दर्शाती है।

माटी वाली प्रश्न 7. ‘गरीब आदमी का शमशान नहीं उजड़ना चाहिए।’ इस कथन का आशय स्पष्ट कीजिए ।

Mati Wali Answer 7 – ‘गरीब आदमी का शमशान नहीं उजड़ना चाहिए।’ इस कथन का आशय है कि किसी भी गरीब का घर नहीं छिनना चाहिए। एक दिन माटी वाली शाम को घर पहुंची तो उसके पति की मृत्यु हो चुकी थी। उसके पति के अलावा उसका कोई नहीं था। उसे अपने पति के अंतिम संस्कार की चिंता थी क्योंकि बाढ़ के कारण सारे शमशान पानी में डूब चुके थे। अब उसे घर भी शमशान के समान लग रहा था। 

माटी वाली प्रश्न 8. ‘विस्थापन की समस्या’ पर एक अनुच्छेद लिखिए।

Mati Wali Answer 8 –  विस्थापन का अर्थ है किसी भी व्यक्ति का एक स्थान से दूसरी स्थान की ओर प्रस्थान करना। यह लोगों पर विपत्ति आने के कारण होता है। जैसे प्राकृतिक आपदाओं- बाढ़, भूकंप, बांध के लिए आज के समय में विस्थापन एक प्रमुख समस्या है। यह लोगों के जीवन को कठिन बना देती है। यह लोगों के विकास के साथ देश के विकास को भी रोकती है। यह लोगों से उनका घर- परिवार, कमाने का जरिया भी छीन लेती है। हमारे देश में विस्थापन के अनेक कारण है जैसे नर्मदा आन्दोलन। हमें इस बारे में विचार करना चाहिए। 

कक्षा 9 की पुस्तक कृतिका में दिए गए चौथे अध्याय ‘माटी वाली’ कक्षा 9 कृतिका पाठ 4 के प्रश्न उत्तर (Class 9 Hindi Kritika Chapter 4 Mati Wali  Question Answer) से जुड़े किसी भी प्रकार के प्रश्नों के उत्तर पाने के लिए कमेंट बॉक्स में अपना मैसेज लिखें।

Tags

mati wali class 9 question answer
class 9 hindi kritika chapter 4 question answer
mati wali class 9 questions and answers
class 9 hindi kritika chapter 4 question answer in short 

माटी वाली पाठ 9 प्रश्न उत्तर

कक्षा 9 कृतिका हिंदी पाठ 4 माटी वाली प्रश्न उत्तर

माटी वाली प्रश्न उत्तर

 

Leave a Comment