Hindi Sparsh Class 9 Chapters Summary in Hindi

नमस्कार दोस्तों, हम आपका प्यार पाकर बहुत ही ख़ुश हैं। हम उम्मीद करते हैं, जिस तरह अभी तक आपने PoemGyan (पोएमज्ञान) को पसंद किया है, आगे भी हमेशा ऐसे ही पसंद करेंगे। हम इसी तरह से आपके लिए कविताओं के आसान भावार्थ (पोएम समरी) लिखते रहेंगे। इस लेख में हमने कक्षा 9 की हिंदी स्पर्श भाग-1(Hindi Sparsh Class 9 Chapters Summary in Hindi) की सारी कविताओं के भावार्थों का लिंक दिया है। आपको जिस कविता का भावार्थ यानि समरी पढ़नी है, उस पर क्लिक करें और आसान भाषा में सब कुछ समझें।

हम अपने लेखों में पूरी कोशिश करते हैं कि कम से कम शब्दों में आपको पूरी कविता एक्सप्लेन कर दें। जिससे कि आप आसानी से कविता समझ सको और परीक्षा में उसे लिख भी सको। हम यही आशा करते हैं कि परीक्षा में आप सभी के अच्छे मार्क्स आएं।

Class IX Sparsh भाग 1: Hindi Sparsh Class 9 Chapters Summary

Chapter 07- रैदास के पद अर्थ सहित | Raidas Ke Pad Class 9

  • संत कवि रैदास जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। इस पाठ में उनके दो पद हैं, जिनके जरिये वो हमें बता रहे हैं कि ईश्वर को पाने का सच्चा मार्ग क्या है और ईश्वर की महिमा कितनी निराली होती है। इन दोनों पदों के भावों और अर्थ को विस्तार से समझने के लिए अभी पढ़ें, रैदास के पद अर्थ सहित। 

Chapter 08- रहीम के दोहे अर्थ सहित | Rahim Ke Dohe in Hindi With Meaning Class 9


  • कई भाषाओँ के ज्ञानी रहीम जी ने अपने दोहों में हमें नीति और ज्ञान की शिक्षा दी है। उन्होंने प्रेम, धर्म, रिश्तों की अहमियत जैसी गहरी बातें बेहद आसान और सरल तरीके से किस प्रकार कही हैं, इसके बारे में पूरी तरह से जानने के लिए अभी पढ़ें, रहीम के दोहे अर्थ सहित।

Chapter 09- आदमी नामा- नाजिर अकबराबादी | Aadmi Naama Poem Summary in Hindi Class 9

  • नज़ीर अकबराबादी 18वीं सदी के प्रसिद्ध भारतीय शायर थे। इन्हें “नज़्म का पिता” कहा जाता है। आदमीनामा कविता में इन्होने बताया है कि इस दुनिया में किस तरह से अलग-अलग प्रकार के आदमी होते हैं। कुछ अच्छे-कुछ बुरे और कुछ थोड़े अलग-से होते हैं। इस कविता में छिपा गहरा अर्थ समझने के लिए अभी पढ़ें कवि नाजिर अक़बराबादी की कविता आदमी नामा का भावार्थ और सारांश। 

Chapter 10- एक फूल की चाह कविता अर्थ सहित | Ek Phul Ki Chah Summary Class 9

  • ‘एक फूल की चाह’  सियारामशरण गुप्त जी की एक कथात्मक कविता है। इस कविता में कवि ने तत्कालीन समाज में व्याप्त छुआ-छूत की भावना के बारे में बताया है। कविता का भावार्थ और सारांश पढ़ें और जानें, कैसे छुआछूत और जातिभेद की वजह से  कैसे एक पिता अपनी पुत्री की छोटी-सी इच्छा को पूरा नहीं कर पाया।

Chapter 11- गीत अगीत – रामधारी सिंह दिनकर | Geet Ageet Poem Summary in Hindi Class 9

  • कवि रामधारी सिंह दिनकर जी ने सामाजिक-आर्थिक असमानता और शोषण के खिलाफ कई कविताओं की रचना की। इस पाठ में दी गयी कविता गीत-अगीत में उन्होंने प्रकृति का बड़ा ही मनोहर वर्णन किया है। उनके शब्दों के सौंदर्य को अच्छी तरह से समझने और उनकी इस कविता का पूरा आनंद लेने के लिए अभी पढ़ें: गीत अगीत कविता का भावार्थ और सारांश। 

Chapter 12- अग्नि पथ- हरिवंश राय बच्चन | Agneepath Poem Summary in Hindi Class 9

  • हरिवंश राय बच्चन की कविता अग्निपथ में उन्होंने हमें यह संदेश दिया है कि संघर्ष का ही नाम जीवन है। हमें जन्म से लेकर सारी उम्र परिस्थितियों से संघर्ष करना है। इसी हौसले को बुलंद करती कविता अग्निपथ का सरल भावार्थ और सारांश पढ़ें और हमें बताएं ये आपको कैसा लगा। 

Chapter 13- नए इलाके में-अरुण कमल | Naye Ilake Me Poem Summary in Hindi Class 9

  • प्रस्तुत पाठ में कवि अरुण कमल जी की दो कविताएं ‘नए इलाके में’ और ‘खुशबू रचते हाथ’ दी गई हैं। इन कविताओं के जरिए कवि ने समाज के दो बेहद प्रमुख मुद्दों की तरफ इशारा किया है और उनका बखूबी वर्णन किया है। ये दो मुद्दे कौन-कौन से हैं? इनके बारे में जानने और कविताओं का अर्थ समझने के लिए अभी पढ़ें: नए इलाके में और खुशबू रचते हाथ कविता का भावार्थ और सारांश।

Hindi Sparsh Class 9 Chapters Summary in Hindi

हमें आशा है कि आपको इस लेख में ही सारी कविताएं मिल जाएंगी और दोबारा आपको सर्च करने में टाइम वेस्ट नहीं करना पड़ेगा। तो कृपया PoemGyan को Bookmark कीजिए और जब मन चाहे तब पोएम समरी पढ़ें और परीक्षा में बेहतरीन नंबर्स लाएं।

Tags:

hindi class 9 chapter summary

Leave a Comment