class 10 hindi kritika chapter 3 sana sana hath jodi extra question answer

इस चैप्टर में हम कक्षा 10 की पुस्तक कृतिका में दिए गए तीसरे अध्याय ‘साना साना हाथ जोड़ि के अतिरिक्त प्रश्न उत्तर’ ( Class 10 Hindi Kritika Chapter 3 Sana Sana Hath Jodi Extra Question Answer) पढ़ेंगे और समझेंगे।

sana sana hath jodi extra question answer

sana sana hath jodi question 1. सिक्किम के यात्रा-वृत्तांत में लेखिका को सीमा पर तैनात सैनिकों को देखकर किस प्रकार की अनुभूति हुई? ‘साना-साना हाथ जोड़ि’ पाठ के आधार पर बताइए।

साना साना हाथ जोड़ि उत्तर- सीमा पर तैनात सैनिकों को देखकर लेखिका का मन उन फौजियों के प्रति श्रद्धा से नतमस्तक हो गया। वे सोचने लगी कि ये फौजी कितनी कठिनाइयों का सामना करते हैं। हम चैन की नींद सो सकें इसके लिए वेे माइनस डिग्री तापमान में भी बॉर्डर पर तैनात रहते है। शीत में चुस्त रहकर सीमा की रखवाली करते हैं। वैशाख में हम लोग वहाँ ठिठुरने लगते हैं। पौष और माघ के महीनों में तो वहाँ पेट्रोल के अलावा सब कुछ जम जाता है। उन्हें विकट परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ता है। कभी-कभी खाने-पीने के अभाव को झेलते हुए वे सीमा की रक्षा करते हैं। कई बार तो इन्हें अपनी जान भी गवानी पड़ती है पर वे इसकी परवाह नहीं करते क्योंकि उनके लिए तो अपने देश की रक्षा करना सर्वोपरि है ।


sana sana hath jodi question 2. एक संवेदनशील युवा नागरिक के रूप में पर्यावरण-प्रदूषण को रोकने में आपकी क्या भूमिका हो सकती है? साना साना हाय जोड़ि पाठ को दृष्टि में रखते हुए उत्तर दीजिए।

साना साना हाथ जोड़ि उत्तर- एक संवेदनशील युवा नागरिक के रूप में पर्यावरण-प्रदूषण को रोकने में हम निम्नलिखित भूमिका निभा सकते हैं–

(क) हमें अपने आसपास पेड़-पौधें लगाने चाहिए।

(ख) हमें प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं का उयोग करना चाहिए।

(ग) उद्योगों की स्थापना शहरों एवं गांवों से दूर करनी चाहिए।

(घ) कारखानों से निकले हुए अपशिष्ट पदार्थों को नदी, झील व तालाबों में नहीं डालना चाहिए।

(ड़) सरकार द्वारा प्रतिबंधात्मक कानून बनाकर उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।

sana sana hath jodi question 3.‘काश कश्मीर के साथ भी ऐसा सहज विलय हो जाता’ लेखिका मधु कांकरिया का इस बात को कहने के पीछे क्या उद्देश्य निहित है ? आपके मन में कश्मीर की स्थिति पर विचार करके क्या अनुभव होता है?

साना साना हाथ जोड़ि उत्तर- लेखिका सिक्किम यात्रा के दौरान सोचती है कि ‘काश कश्मीर के साथ भी ऐसा सहज विलय(मिलना) हो जाता’। कश्मीर भारत का ही हिस्सा है लेकिन वहाँ शांति बनाए रखने के लिए सैनिक तैनात रहते हैं। वहां कुछ अलगाववादी लोग कश्मीर को पाकिस्तान में मिलाना चाहते हैं और इसके लिए वे आतंकवादियों को सहारा दे रहे हैं। सीमा पार से आतंकी गतिविधियाँ कश्मीर में चल रही हैं। पाकिस्तान उन आतंवादियों को नैतिक एवं आर्थिक समर्थन दे रहा है, हथियार दे रहा है और भारत के इस राज्य को अशांत किए हुए है। जब तक हम सीमा पार चल रहे आतंकी ट्रेनिंग शिविरों को नष्ट नहीं कर देते तब तक कश्मीर में शांति नहीं हो सकती।

sana sana hath jodi question 4. सिक्किम यात्रा के दौरान आदिवासी युवतियों को देखकर लेखिका के मन में क्या विचार उत्पन्न हुए? अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए।

साना साना हाथ जोड़ि उत्तर- सिक्किम यात्रा के दौरान आदिवासी युवतियों को देखकर लेखिका के मन में अनेक विचार उत्पन्न हुए। लेखिका को जमीनी हक्कीकत का एक दृश्य अंदर से झकझोर गया। जब उन्होंने देखा कि कुछ पहाड़ी औरतें कुदाल और हथौड़ों से पत्थर तोड़ रही थीं। कुछ औरतों की पीठ पर बड़ी- सी टोकरियाँ बंधी हुई थी और उन टोकरियों में उनके बच्चे थे। यह रूप देखकर लेखिका को बड़ा आघात हुआ। लेखिका को पूछने पर पता चला कि ये औरतें पहाड़ी रास्तों को चौड़ा बनाने का काम कर रही हैं और यह बड़ा जोखिम भरा काम है। क्योंकि रास्तों को चौड़ा बनाने के लिए डायनामाइट से चट्टानों को उड़ा दिया जाता है और कई बार इसमें मजदूरों की मौत भी हो जाती है। तभी लेखिका कहती है कि ये लोग कितना कम लेकर समाज को कितना अधिक वापिस करते हैं।

sana sana hath jodi question 5.‘साना साना हाथ जोड़ि’ यात्रा वृत्तांत में वर्णित ऐसी घटना का उल्लेख कीजिए जिसने आपको बहुत प्रभावित किया हो।

साना साना हाथ जोड़ि उत्तर- ‘साना साना हाथ जोड़ि’ यात्रा वृत्तांत में ऐसी कई घटनाएं हैं लेकिन एक घटना ऐसी है जो हमें सोचने पर मजबूर कर देती है लेखिका की यात्रा के दौरान कुछ पहाड़ी औरतें कुदाल और हथौड़ों से पत्थर तोड़ रही थीं। वे पहाड़ी रास्तों को चौड़ा करने का काम कर रही थीं। उनमें से कुछ औरतों की पीठ पर बड़ी-सी टोकरियाँ बंधी हुई थी और उन टोकरियों में उनके बच्चे थे। औरतों द्वारा इतना कठिन परिश्रम, अपने परिवार बच्चों का पेट पालने के लिए उन्हें यह जोखिम भरा काम करना पड़ता है।हमें यह दृश्य अंदर तक झकझोर जाता है। 

sana sana hath jodi question 6. ‘कटाओ’ कहाँ है? उसके प्राकृतिक सौंदर्य को अपने शब्दों में प्रस्तुत कीजिए।

साना साना हाथ जोड़ि उत्तर- ‘कटाओ’ भारत के पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में ‘लायुंग’ से 500 फीट की ऊँचाई पर था। ‘कटाओ’ इतना सुंदर है कि यह भारत में स्विट्ज़रलैंड के नाम से जाना जाता है। लायुंग से कटाओ का सफ़र लगभग 2 घंटे का है। लेकिन वहाँ पहुँचने का रास्ता बहुत खतरनाक है। कटाओ में बर्फ से ढके पहाड़ चाँदी की तरह चमकते है। वहाँ लोग बर्फ के सुंदर दृश्य में फोटो खिंचवा रहे थे लेकिन लेखिका इस नजारे को अपनी आँखों में भर लेना चाहती थी। उन्हें ऐसा लग रहा था जैसे ऋषि-मुनियों को वेदों की रचना करने की प्रेरणा यहाँ से मिली है।

sana sana hath jodi question 7. ‘साना साना हाथ जोड़ि…’ पाठ की लेखिका का मन फौजी छावनी में लिखे ‘वी गिव अवर टुडे फॉर योर टुमारो’ वाक्य को पढ़कर उदास क्यों हो गया? स्पष्ट कीजिए।

साना साना हाथ जोड़ि उत्तर-  ‘साना साना हाथ जोड़ि’ पाठ की लेखिका का मन फौजी छावनी में लिखे ‘वी गिव अवर टुडे फॉर योर टुमारो’ वाक्य को पढ़कर उदास इसलिए हो जाता है जब लेखिका अपनी यात्रा के दौरान फौजियों के कठिन जीवन को देखकर चिंतित हो जाती है। हम लोग चैन से अपने घरों में सो सकें इसलिए हमारे देश के फ़ौजी बॉर्डर पर दिन-रात कड़कती ठंड में पहरा देते हैं। इस ठंड में हम थोड़ी देर भी यहाँ ठहर नहीं पा रहे हैं, तो ये फ़ौजी कैसे अपनी ड्यूटी करते होंगे। लेखिका का सिर सम्मान से झुक गया उन्होंने फ़ौजी से “फेरी भेटुला यानि फिर मिलेंगे’’ कहकर विदा ली।

sana sana hath jodi question 8. सुबह-सुबह बालकनी की ओर भागकर लेखिका के हाथ निराशा क्यों लगी? उसके निराश मन को हलकी-सी सांत्वना कैसे मिली?

साना साना हाथ जोड़ि उत्तर- सुबह-सुबह बालकनी की ओर भागकर लेखिका के हाथ निराशा इसलिए लगी क्योंकि मौसम साफ़ होने के बावजूद भी आसमान हल्के -हल्के बादलों से ढका होने के कारण लेखिका हिमालय की सबसे बड़ी तीसरी चोटी कंचनजंघा को नहीं देख पाईं। लेकिन सामने बगीचे में खिले फूलों को देखकर उनका निराश मन थोड़ा खुश हो गया।

sana sana hath jodi question 9.‘कवी–लोंगस्टॉक’ के बारे में जितेन नार्गे ने लेखिका को क्या बताया?

साना साना हाथ जोड़ि उत्तर- ‘कवी–लोंग स्टॉक’ के बारे में जितेन नार्गे ने लेखिका को बताया कि इस स्थान पर ‘गाइड’ फिल्म की शूटिंग हुए थी  तिब्बत के चीस-खेबम्सन ने लेपचाओं के शोमेन से कुंजतेक के साथ संधि-पत्र पर यहीं हस्ताक्षर किए थे। यहाँ सिक्किम की दोनों स्थानीय जातियों लेपचा और भूटिया के बीच लंबे समय तक चले झगड़े के बाद शांति वार्ता की शुरूआत संबंधी एक पत्थर भी स्मारक के रूप में मौजूद है।

sana sana hath jodi question 10. ऊँचाई की ओर बढ़ते लेखिका को परिदृश्य में क्या अंतर नजर आए?

साना साना हाथ जोड़ि उत्तर- ऊँचाई की ओर बढ़ते लेखिका को परिदृश्य में अंतर नजर आ रहा था–

(क) रास्ते और भी सँकरे होते जा रहे थे। कई बार लगता जैसे रास्तों को इंच टेप से नापकर एक जीप जितना ही चौड़ा बनाया गया है।

(ख) बाजार, लोग और बस्तियाँ पीछे छूटने लगे। अब परिदृश्य से चलते चलते स्वेटर बुनती नेपाली युवतियाँ और पीठ पर भारी-भरकम कार्टून ढोते बौने से दिखते बहादुर नेपाली ओझल हो रहे थे। अब नीचे देखने पर घाटियों में ताश के घरों की तरह पेड़-पौधों के बीच छोटे-छोटे घर दिखाई दे रहे थे। हिमालय भी अब छोटी-छोटी पहाड़ियों के रूप में नहीं बल्कि अपने विशाल रूप एवं वैभव के साथ सामने आने वाला था।

(ग)  रास्ते वीरान, सँकरे और जलेबी की तरह घुमावदार होने लगे थे। हिमालय बड़ा होते-होते विशालकाय होने लगा। घटाएँ गहराती – गहराती पाताल नापने लगीं। वादियाँ चौड़ी होने लगीं। बीच-बीच में करिश्मे की तरह रंग-बिरंगे फूल शिद्दत से मुसकराने लगे।

sana sana hath jodi question 11. लेखिका ने पहाड़ी और आदिवासी औरतों में क्या समानता महसूस की?

साना साना हाथ जोड़ि उत्तर- लेखिका ने पहाड़ी और आदिवासी औरतों में यह समानता महसूस कि दोनों ही औरतें कठिन परिश्रम करते हैं। अपने परिवार का पेट पालने के लिए जी तोड़ मेहनत करते है। एक बार लेखिका पलामू गुमला के जंगलों में गई थी। तो वहां उन्होंने आदिवासी युवतियों को अपनी पीठ पर बच्चे को कपड़े से बाँधकर पत्तों की तलाश में जंगल में घूमते देखा था। उन आदिवासी युवतियों के पाँव फूले हुए थे। और सिक्किम यात्रा में देखा कि कुछ पहाड़ी औरतें कुदाल और हथौड़ों से पत्थर तोड़ रही थीं। कुछ औरतों की पीठ पर बड़ी- सी टोकरियाँ बंधी हुई थी और उन टोकरियों में उनके बच्चे थे। उन पहाड़ी औरतों के हाथों में गांठे बनी हुई थी। लेखिका को दोनों की कहानी एक जैसी ही लगी।

sana sana hath jodi question 12. लेखिका ने छाया और माया का अनोखा खेल किसे कहा है?

साना साना हाथ जोड़ि उत्तर- लेखिका ने यूमथांग के रास्ते पर दुर्लभ प्राकृतिक सौंदर्य देखा। ये दृश्य उसकी आँखों और आत्मा को सुख देने वाले थे। धरती पर कहीं गहरी हरियाली फैली थी तो कहीं हल्का पीलापन दिख रहा था। कहीं-कहीं नंगे पत्थर ऐसे दिख रहे थे जैसे प्लास्टर उखड़ी पथरीली दीवार हो। देखते ही देखते आँखों के सामने से सब कुछ ऐसे गायब हो गया, जैसे किसी ने जादू की छडी फिरा दी हो, क्योंकि बादलों ने सब कुछ ढक लिया था। प्रकृति के इसी दृश्य को लेखिका ने छाया और माया का खेल कहा है।

कक्षा 10 की पुस्तक कृतिका में दिए गए तीसरे अध्याय ‘साना साना हाथ जोड़ि कक्षा 10 कृतिका पाठ 3 के अतिरिक्त प्रश्न उत्तर’ Hindi Kritika Class 10 Chapter 3 sana sana hath jodi Extra Question Answer जुड़े सवालों के जवाब पाने के लिए कमेंट बॉक्स में अपना मैसेज लिखें।

Tags

sana sana hath jodi extra question answer
sana sana hath jodi
sana sana haath jodi
class 10 hindi kritika chapter 3

Leave a Comment