माता का आँचल – Mata Ka Anchal Class 10 Question Answer

इस लेख में हम कक्षा दस की पुस्तक कृतिका के पहले अध्याय ‘माता का आँचल’ नामक पाठ के बोध प्रश्नों (hindi kritika class 10 chapter 1 mata ka anchal question answer) को हल करेंगे।

Class 10 Hindi Kritika Chapter 1 Mata Ka Anchal Question Answer

कक्षा 10 हिंदी कृतिका पाठ 1 माता का आँचल बोध-प्रश्न 

माता का आँचल प्रश्न 1:
प्रस्तुत पाठ के आधार पर कहा जा सकता है कि बच्चे का अपने पिता से अधिक जुड़ाव था, फिर भी विपदा के समय वह पिता के पास न जाकर माँ की शरण लेता है आपकी समझ से इसकी क्या वजह हो सकती है?

Mata ka anchal पहला उत्तर:
बच्चे का अपने पिता से अधिक जुड़ाव हो, तो भी वह अपनी माँ के आँचल में खुद को ज्यादा अच्छा महसूस करता है
माँ का स्नेह उसके मन में बैठे डर को दूर कर देता है भोलानाथ का अपने पिता जी से बहुत स्नेह था। पर जब उस पर विपदा आई, तो उसे जो शांति और प्रेम माँ की गोद में जाकर महसूस हुआ, वह शायद पिता के साथ नहीं हो पाता  


माता का आँचल प्रश्न 2:
आपके अनुसार भोलानाथ अपने साथियों को देखकर सिसकना क्यों भूल जाता है?

Mata ka anchal दूसरा उत्तर:
भोलानाथ अपने साथियों को देखकर सिसकना इसलिए भूल जाता है क्योंकि जब भोलानाथ अपने मित्रों को मज़े से खेलते हुए देखता है, तो खुद को नहीं रोक पाता और रोना भूलकर अपने साथियों के साथ खेलने लगता है

माता का आँचल प्रश्न 3:
आपने देखा होगा कि भोलानाथ और उसके साथी जब-तब खेलते-खाते समय किसी न किसी प्रकार की तुकबंदी करते हैं
आपको यदि अपने खेलों आदि से जुड़ी तुकबंदी याद हो तो लिखिए

Mata ka anchal तीसरा उत्तर:
मुझे अपने बचपन के कुछ खेलों से जुड़ी तुकबन्दियाँ याद हैं-

  1. अक्कड़-बक्कड़ बम्बे बो,
    अस्सी नब्बे पूरे सौ।
  1. पोषम पा भई पोषम पा,
    डाकिये ने क्या किया।
  1. आदा पादा किसने पादा। 

माता का आँचल प्रश्न 4:
भोलानाथ और उसके साथियों के खेल और खेलने की सामग्री आपके खेल और खेलने की सामग्री से किस प्रकार भिन्न है?

Mata ka anchal चौथा उत्तर:
भोलानाथ और उसके साथियों के खेल और खेलने की सामग्री कुछ इस प्रकार से है, वे आँगन या खेतों में खेला करते थे
उनके खेल की सामग्री मिट्टी के बर्तन, पत्थर, पेड़ों के फल, गीली मिट्टी, घर पर पड़े छोटे-मोटे सामान आदि होती थी

आज के समय में बच्चे घर पर ही खेलते हैं हमारे समय के बच्चे जो खेल खेलते हैं, वे इनसे अलग है। इनके खेलने के लिए क्रिकेट, फुटबॉल, किचन सेट, डॉक्टर सेट, वीडियो गेम्स आदि बहुत सी चीजें हैं अब के बच्चे ज्यादा शारीरिक श्रम वाले खेल नहीं खेलते

माता का आँचल प्रश्न 5:
पाठ में
आए ऐसे प्रसंगों का वर्णन कीजिए जो आपके दिल को छू गए हो?

Mata ka anchal पांचवा उत्तर:
पाठ में आए ऐसे कुछ प्रसंग हैं, जो मेरे दिल को छू गए है

  1. पिता द्वारा बच्चे को नहलाना- धुलाना, उसे अपने साथ सुलाना, उसे कंधे पर घुमाने ले जाना और खेलते समय जान बूझकर हार जाना।अपने साथ मछलियों को चारा खिलाने ले जाना और उनके खेलों में शामिल होना, बच्चों का अपने पिता के साथ कुश्ती करना। पिता द्वारा बच्चे के बल को बढ़ावा देना और पछाड़ खाकर गिर जाना।
  2. बच्चा जब सांप से डरकर घर भाग गया, तब वह लहूलुहान होकर अपनी माँ के आँचल में छुप गया। बच्चे को रोते देखकर माँ खुद रोने लगी

माता का आँचल प्रश्न 6:
इस उपन्यास अंश में तीस के दशक की ग्रामीण संस्कृति का चित्रण है आज की ग्रामीण संस्कृति में आपको किस तरह के परिवर्तन दिखाई देते है?

Mata ka anchal छठवाँ उत्तर:
आज की ग्रामीण संस्कृति तीस के दशक की ग्रामीण संस्कृति से अलग है
उस समय बच्चे अपने मनोरंजन के लिए मिट्टी से खेलते थे। अब प्लास्टिक से बने खिलौनों से खेलते हैं वीडियो गेम्स, कंप्यूटर पर ही अपना समय बीताते हैं अब गाँव के बच्चे स्कूल जाते हैं और उनके माता-पिता भी बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देते हैं। बच्चे मोबाइल और कंप्यूटर की जानकारी भी रखते हैं। आजकल कृषि करने के ढंग में परिवर्तन आया है। बैलों की जगह ट्रेक्टर, बैलों से सिंचाई की जगह ट्यूबेल आ गए हैं।

माता का आँचल प्रश्न 7:
पाठ पढ़ते-पढ़ते आपको भी अपने माता-पिता का लाड-प्यार याद आ रहा होगा अपनी इन भावनाओं को डायरी में अंकित कीजिए

Mata ka anchal सातवां उत्तर:
पाठ पढ़ते-पढ़ते मुझे मेरे बचपन की एक घटना याद आ रही है। एक दिन मैं घर के पास मैदान में खेल रही थी। वहीँ कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। उनकी बॉल मेरी आँख में लगी और मैं ज़ोर से रोने लगी। मेरे साथ वहाँ खेल रहे बच्चों ने मेरी माँ को जाकर बताया। फिर माँ मुझे डॉक्टर के पास ले गई और पिता जी भी अपने दफ्तर का काम छोड़कर वहीँ आ गए। जब डॉक्टर ने कहा कि डरने की कोई बात नहीं है, तब दोनों की जान में जान आई।

माता का आँचल प्रश्न 8:
यहाँ माता-पिता का बच्चे के प्रति जो वात्सल्य व्यक्त हुआ है उसे अपने शब्दों में लिखिए

Mata ka anchal आठवाँ उत्तर:
यहाँ माता-पिता का बच्चे के प्रति जो वात्सल्य व्यक्त हुआ है, वह इस प्रकार है-

पिता का अपने बच्चे को नहलाना-धुलाना, पूजा में साथ बैठाना, माथे पर तिलक लगाना और बच्चे को कंधे पर बैठाकर गंगा घाट तक ले जाना इत्यादि प्रसंगों में पिता द्वारा वात्सल्य व्यक्त हुआ है

माँ का अपने बच्चे को दुलार करना, तोता-मैना आदि के बनावटी नाम से निवाला बनाकर खिलाना, बच्चे को काला टिका लगाना, उसकी चोटी बनाना, फूलदार लट्टू बाँधकर रंगीन कुर्ता- टोपी पहनाना इत्त्यादि प्रसंगों में माँ का वात्सल्य व्यक्त हुआ है   

माता का आँचल प्रश्न 9:
माता का आँचल शीर्षक की उपयुक्तता बताते हुए कोई अन्य शीर्षक सुझाए

Mata ka anchal नौवां उत्तर:
माता का आँचल शीर्षक उपयुक्त इसलिए है क्योंकि बच्चों को कितना भी प्यार-दुलार मिल जाए, लेकिन विपदा के समय वह हमेशा माँ के पास ही जाते हैं। इसका अन्य शीर्षक ‘माँ की ममता’ हो सकता है क्योंकि कहानी में माँ का स्नेह ही प्रधान है।

माता का आँचल प्रश्न 10:
बच्चे माता-पिता के प्रति अपने प्रेम को कैसे अभिव्यक्त करते हैं?

Mata ka anchal दसवां उत्तर:
बच्चे अपने माता-पिता के प्रति प्रेम अपने व्यवहार से ही अभिव्यक्त करते हैं। वे अपने माता-पिता की इच्छा को पूरा करने का प्रयास करते हैं। उनका सम्मान करते हैं और उनकी भावनाओं का ख्याल रखते हैं। 

माता का आँचल प्रश्न 11:
इस पाठ में बच्चों की जो दुनिया रची गई है वह आपके बचपन की दुनिया से किस तरह भिन्न है?

Mata ka anchal ग्यारहवां उत्तर:
इस पाठ में बच्चों की दुनिया बेहद मजेदार लगती है। उन्हें अपने भविष्य की कोई चिंता नहीं है। आजकल के बच्चों पर स्कूल, परिवार और समाज की ओर से दवाब बनाया जाता है। बच्चे सुबह स्कूल जाते हैं, उसके बाद घर आकर टयूशन जाते हैं। फिर जो समय बचता है, उसमें कुछ बच्चे मैदान में खेलते हैं और कुछ लैपटॉप या मोबाइल पर गेम्स खेलते हैं। 

माता का आँचल प्रश्न 12:
फणीश्वरनाथ रेणु और नागार्जुन की आंचलिक रचनाओं को पढ़िए

Mata ka anchal बारहवां उत्तर:
फणीश्वरनाथ रेणु और नागार्जुन आंचलिक रचनाकार है। इनके द्वारा लिखी गई रचनाएं निम्नलिखित हैं-

फणीश्वरनाथ रेणु के आंचलिक उपन्यास मैला आंचल, परती परिकथा और आंचलिक कहानी पंचलाइट

नागार्जुन के आंचलिक उपन्यास बलचनमा, रतिनाथ की चाची, वरुण के बेटे

mata ka anchal class 10 question answer, mata ka anchal question answer, class 10 hindi chapter mata ka aanchal question answer, mata ka aanchal class 10 question answer, class 10 hindi ch 1 mata ka anchal, class 10 hindi kritika chapter 1 question answer, class 10 hindi chapter 1 question answer kritika, kritika class 10 chapter 1 question answer, kritika chapter 1 class 10, hindi class 10 kritika chapter 1 question answers, hindi kritika class 10 chapter 1 question answer, class 10 hindi chapter 1 kritika, hindi class 10 chapter 1 kritika, class 10th kritika chapter 1 question answer, class 10 hindi chapter 1 kritika question answer, class 10 chapter 1 hindi kritika और class 10 hindi kritika ch 1 question answer से जुड़े अपने सवालों के लिए कमेंट बॉक्स में अपने प्रश्न लिखें। हम आपके डाउट क्लियर करने की हर संभव कोशिश करेंगे।

Leave a Comment