Kritika Class 9 Chapter 1 Is Jal Pralay Mein Question Answer

इस चैप्टर में हम कक्षा 9 की पुस्तक कृतिका में दिए गए पहले अध्याय ‘इस जल प्रलय में पाठ के प्रश्न उत्तर’ Kritika Class 9 Chapter 1 Is Jal Pralay Mein Question Answer पढ़ेंगे और समझेंगे। 

Kritika Class 9 Chapter 1 Is Jal Pralay Mein Question Answer

इस जल प्रलय में कक्षा 9 कृतिका पाठ 1 के प्रश्न उत्तर

इस जल प्रलय में प्रश्न 1.
बाढ़ की खबर सुनकर लोग किस तरह की तैयारी करने लगे? 


Is jal pralay mein answer 1:
बाढ़ की खबर सुनकर लोग अपनी ज़रूरत की चीजों को जुटाने में लग गए। लोग अपने सामान को नीचली मंजिल से ऊपरी मंजिल पर ले जा रहे थे जैसे-  लोगों ने ईंधन, आलू, मोमबत्ती, दियासलाई, पीने का पानी और कांपोज़ की गोलियां इकट्ठा करना शुरू कर दिया ताकि बाढ़ आने पर कुछ दिनों तक गुजारा चल सके। सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर रहे थे और दुकान का सारा सामान टेंपू, रिक्शा और ट्रक में लादकर सुरक्षित जगह ले जा रहे थे। 

इस जल प्रलय में  प्रश्न 2.
बाढ़ की सही जानकारी लेने और बाढ़ का रूप देखने के लिए लेखक क्यों उत्सुक था?

Is jal pralay mein answer 2:
लेखक को गाँव में रहते हुए बाढ़ से घिरने, बहने, भंसने और भोगने का अनुभव कभी नहीं हुआ। लेकिन वे बाढ़ पर लेख, रिपोर्ताज, कहानी, लेख आदि अवश्य लिख एवं पढ़ चुके थे। परंतु लेखक अपने नगर राजेंद्रनगर, कंकड़बाग तथा अन्य निचले हिस्सों में पानी किस तरह घुसेगा। यह जानने के लिए और बाढ़ का रूप देखने के लिए उत्सुक थे। 

इस जल प्रलय में प्रश्न 3.
सबकी जबान पर एक ही जिज्ञासा- ‘पानी कहाँ तक आ गया है?’ – इस कथन से जनसमूह की कौन-सी भावनाएँ व्यक्त होती हैं? 

Is jal pralay mein answer 3:
सबकी जबान पर एक ही जिज्ञासा थी कि ‘पानी कहाँ तक आ गया है।’ इस कथन से लोगों की जिज्ञासा( जानने की इच्छा), चिंता और सुरक्षा की भावना व्यक्त होती है।

इस जल प्रलय में प्रश्न 4.
‘मृत्यु का तरल दूत’ किसे कहा गया है और क्यों? 

Is jal pralay mein answer 4:
बाढ़ के निरंतर जल प्रवाह को ‘मृत्यु का तरल दूत’ कहा गया है क्योंकि बाढ़ के समय जल प्रवाह का ऐसा रूप देखकर सभी लोग हैरान थे। इस बाढ़ में काफी लोगों की मौत भी हो गई और लोगों ने अपने घर भी खो दिए थे। 

इस जल प्रलय में प्रश्न 5.
आपदाओं से निपटने के लिए अपनी तरफ़ से कुछ सुझाव दीजिए।

Is jal pralay mein answer 5:
आपदाओं से निपटने के लिए सुझाव निम्नलिखित है –

(क) सरकार को पहले से ही सभी प्रकार की आपदाओं से निपटने का इंतजाम करना चाहिए। 

(ख) लोगों को आपदा के समय विवेक, धैर्य और सूझ-बुझ से काम लेना चाहिए।

(ग) आपदाओं से संबंधित सभी को प्रशिक्षण दिया जाए।

(घ) आपदाओं  के समय उपकरणों का सही से प्रयोग किया जाना चाहिए। 

(ड़) सरकार को लोगों की आवश्यक चीजों जैसे– खाने-पीने, दवाईयाँ और उन्हें सुरक्षित जगह पहुँचाना चाहिए।

इस जल प्रलय में प्रश्न 6.
‘ईह! जब दानापुर डूब रहा था तो पटनियाँ बाबू लोग उलटकर देखने भी नहीं गए… अब बूझी!’ – इस कथन द्वारा लोगों की किस मानसिकता पर चोट की गई है?

Is jal pralay mein answer 6:
इस कथन के द्वारा लोगों की कठोरता, अपने क्षेत्र के प्रति भावना, आपसी द्वेष का पता चलता है। इसमें पटना में रह रहे लोगों की मानसिकता के बारे में बताया गया है कि दानापुर जैसे एक छोटे से इलाके में बाढ़ आने पर पटना के लोग उनके कष्टों को जानना भी नहीं चाहते और ऐसे मुश्किल समय में उनकी कोई भी साहयता नहीं करना चाहता था।   

इस जल प्रलय में प्रश्न 7.
खरीद-बिक्री बंद हो चुकने पर भी पान की बिक्री अचानक क्यों बढ़ गई थी?

Is jal pralay mein answer 7:
खरीद-बिक्री बंद हो चुकने पर भी पान की बिक्री अचानक इसलिए बढ़ गई थी क्योंकि बाढ़ को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी थी और सभी लोग बाढ़ के बारे में जानने के लिए भी उत्सुक थे। वे लोग बाढ़ से भयभीत नहीं थे। ऐसे समय में लोगों के लिए पान खाते हुए आपस में बातचीत करना और साथ ही वहाँ रेडियो होने से सारी जानकारी भी मिल रही थी। सभी दुकानदार अपना सामान लेकर उसे सुरक्षित जगह रख रहे थे और अन्य सामानों की दुकानें बंद होने लगी थी।    

इस जल प्रलय में प्रश्न 8.
जब लेखक को यह अहसास हुआ कि उसके इलाके में भी पानी घुसने की संभावना है तो उसने क्या- क्या प्रबंध किए?

Is jal pralay mein answer 8:
जब लेखक को यह अहसास हुआ कि उसके इलाके में भी पानी घुसने की संभावना है, तो वे ज़रूरी सामान जुटाने में लग गए। उन्होंने ईंधन, दियासलाई, आलू, मोमबत्ती, कंपोज की गोलियाँ इकट्ठा कर लीं ताकि बाढ़ के समय कुछ दिन तक गुजारा चल सके। एक लेखक होने के नाते उन्होंने पढ़ने के लिए कुछ किताबें भी खरीद ली और बाढ़ आने पर घर की छत पर रहने का भी इंतजाम कर लिया था।

इस जल प्रलय में प्रश्न 9.
बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में कौन-कौन सी बीमारियों के फैलने की आशंका रहती है?

Is jal pralay mein answer 9:
बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में हैजा, मलेरिया, टाइफाइड, उलटी-दस्त, बुखार, डायरिया, त्वचा रोग इत्यादि  बीमारियों के फैलने की आशंका रहती है। क्योंकि बाढ़ के पानी में मच्छर पनपने लगते हैं, जिससे मलेरिया जैसी बीमारी होने का खतरा रहता है। 

इस जल प्रलय में प्रश्न 10.
नौजवान के पानी में उतरते ही कुत्ता भी पानी में कूद गया। दोनों ने किन भावनाओं के वशीभूत होकर ऐसा किया ?

Is jal pralay mein answer 10:
नौजवान के साथ कुत्ता भी पानी में कूद गया क्योंकि दोनों में एक-दूसरे के प्रति स्नेह था। इसी कारण बाढ़ जैसी भयंकर स्थिति में भी वे मनुष्य और पशु के बीच भेद को भूल गए और साथ रहने का फैसला किया। 

इस जल प्रलय में प्रश्न 11.
‘अच्छा है, कुछ भी नहीं। कलम थी, वह भी चोरी चली गई। अच्छा है, कुछ भी नहीं मेरे पास।’- मूवी कैमरा, टेप रिकॉर्डर आदि की तीव्र उत्कंठा होते हुए भी लेखक ने अंत में उपर्युक्त कथन क्यों कहा?

Is jal pralay mein answer 11:
लेखक को कैमरा, टेप रिकॉर्डर आदि की ज़रूरत महसूस हुई ताकि वे बाढ़ के इस जीवंत चित्र को रिकॉर्ड कर सके। परंतु वे ऐसा करते तो केवल दर्शक बनकर ही रह जाते और बाढ़ को सामने से अनुभव करने का अवसर उन्हें नहीं मिलता। इसलिए लेखक ने कहा अच्छा है मेरे पास कुछ भी नहीं है।

इस जल प्रलय में प्रश्न 12.
आपने भी देखा होगा कि मीडिया द्वारा प्रस्तुत की गई घटनाएँ कई बार समस्याएँ बन जाती हैं ऐसी किसी घटना का उल्लेख कीजिए।

Is jal pralay mein answer 12:
ऐसा कई बार होता है कि मीडिया द्वारा प्रस्तुत घटना समस्या बन जाती है। जबकि मीडिया का काम समस्याओं का समाधान करना है। मीडिया में कई बार गुप्त खबर देना समस्या बन जाता है क्योंकि मीडिया वाले उन खबरों को जगह-जगह छाप देते हैं। जबकि देश की सुरक्षा के लिए कुछ तथ्यों को गुप्त रखना आवश्यक होता है। 

इस जल प्रलय में प्रश्न 13.
अपनी देखी सुनी किसी आपदा का वर्णन कीजिए।

Is jal pralay mein answer 13:
जुलाई 2005 में मुम्बई में भयंकर तूफान और उसके बाद जलप्रलय से पूरा शहर प्रभावित हुआ। कई लोग सड़कों में फँसे रह गए थे। स्कूल के बच्चे भी 24 घंटे तक फंसे हुए थे और बिना बिजली के पूरी रात स्कूल में काटनी पड़ी। बारिश करीब एक हफ्ते तक जारी रही। लोग दफ्तरों, दुकानों और काम के स्थानों में फंसे रह गए थे। इस त्रासदी में न जाने कितने लोगों की जानें और लोगों को आर्थिक रूप से भी नुकसान हुआ था।

कक्षा 9 की पुस्तक कृतिका में दिए गए पहले अध्याय ‘इस जल प्रलय में कक्षा 9 कृतिका पाठ 1 के प्रश्न उत्तर’ Kritika Class 9 Chapter 1 Is Jal Pralay Mein Question Answer से जुड़े सवालों के जवाब पाने के लिए कमेंट बॉक्स में अपना मैसेज लिखें।

Leave a Comment