Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 1 Gillu extra question answer

इस चैप्टर में हम कक्षा 9 की पुस्तक संचयन में दिए गए पहले अध्याय ‘गिल्लू के अतिरिक्त प्रश्न उत्तर’ (Class 9 Hindi Sanchayan Chapter 1 gillu extra question answer) पढ़ेंगे और समझेंगे।

Class 9 hindi gillu extra question answer

class 9 hindi gillu question 1. लेखिका को अकस्मात किस छोटे जीव का स्मरण हो आया?

Gillu answer 1. लेखिका को अकस्मात गिल्लू(गिलहरी का बच्चा) का स्मरण हो आया। 


class 9 hindi gillu question 2. कौए अपना सुलभ आहार कहाँ खोज रहे थे और कैसे?

Gillu answer 2. गिलहरी का एक छोटा बच्चा शायद घोंसले से गिर जाता है जिस पर निष्ठुर(कठोर) कौए टूट पड़ते हैं। कौए उस नन्हे से जीव के शरीर में अपना आहार ढूंढ रहे थे। कौवे अपनी चोंच से उसके शरीर को नोंच-नोंच कर खाने की कोशिश में लगे हुए थे। अचानक लेखिका की नज़र उस नवजात गिलहरी के बच्चे पर पड़ी और उसे कौवों से बचा लिया। बहुत कोशिश के बाद भी कौवे को आहार नहीं मिला।

class 9 hindi gillu question 3. लेखिका की अनुपस्थिति में गिल्लू प्रकृति के सान्निध्य में अपना जीवन किस प्रकार बिताता था?

Gillu answer 3. लेखिका की अनुपस्थिति में गिल्लू अपना मनचाहा करता था। लेखिका के कमरे से बाहर जाने पर गिल्लू भी खिड़की की खुली जाली की राह बाहर चला जाता और दिन भर गिलहरियों के झुंड का नेता बना हर डाल पर उछलता कूदता रहता था।

class 9 hindi gillu question 4. गिल्लू का सबसे मनपसंद खाद्य क्या था? और अपना मनपसंद खाना न मिलने पर वह क्या करता था?

Gillu answer 4. गिल्लू का सबसे मनपसंद खाद्य काजू था और वह काजू को अपने छोटे-छोटे दांतों से कुतर-कुतर कर बड़े शौक से खाता था। गिल्लू को जब अपना मनपसंद खाना नहीं मिलता था तो वह अन्य किसी भी चीज़ को नहीं खाता था और खाना लेकर झूले के नीचे फेंक देता था।

class 9 hindi gillu question 5. लेखिका ने गिल्लू को सोनजुही की लता के नीचे क्यों दफनाया?

Gillu answer 5. गिल्लू को सोनजुही की लता बहुत प्रिय थी इसलिए लेखिका ने सोनजुही की लता के नीचे ही गिल्लू की समाधि बनाई। और लेखिका को पूर्ण विश्वास था कि एक दिन गिल्लू किसी न किसी रूप में उसके पास अवश्य आएगा।

class 9 hindi gillu question 6. गर्मियों में लेखिका के नजदीक रहने का गिल्लू ने क्या उपाय निकाल दिया था?

Gillu answer 6. गर्मियों में लेखिका के नजदीक रहने का गिल्लू ने एक अच्छा उपाय खोज निकाला। वह लेखिका के पैर तक आकर सर्र से परदे पर चढ़ जाता और फिर उसी तेजी से उतरता। उसका यह दौड़ने का क्रम तब तक चलता जब तक लेखिका उसे पकड़ने के लिए न उठे।

class 9 hindi gillu question 7. कौए की काँव-काँव के बाद भी मनुष्य उसे कब आदर देता है और क्यों?

Gillu answer 7. कौए की काँव-काँव के बाद भी मनुष्य उसे पितृपक्ष में आदर देता है, क्योंकि हमारे समाज में ऐसी मान्यता है कि हमारे पूर्वज हमसे कुछ पाने के लिए पितृपक्ष में कौओं के रूप में आते हैं। इसके अलावा कौआ हमारे किसी दूरस्थ के आने का संदेश भी लेकर आता है।

class 9 hindi gillu question 8. भोजन के संबंध में लेखिका को अन्य पालतू जानवरों और गिल्लू में क्या अंतर नज़र आया?

Gillu answer 8. लेखिका ने अनेक पशु-पक्षी पाल रखे थे, जिनसे वह बहुत प्रेम और लगाव रखती थी परंतु भोजन के संबंध में लेखिका को अन्य पालतू जानवरों और गिल्लू में यह अंतर नज़र आया कि उनमें से किसी जानवर ने लेखिका के साथ उसकी थाली में खाने की हिम्मत नहीं की। जबकि गिल्लू खाने के समय मेज़ पर आ जाता और लेखिका की थाली में बैठकर खाने का प्रयास करता।

class 9 hindi gillu question 9. लेखिका को जीव-जंतुओं की संवेदनाओं की सूक्ष्म समझ थी। इसे स्पष्ट करते हुए बताइए कि आपको इनसे किन किन मूल्यों को अपनाने की सीख मिलती है?

Gillu answer 9. लेखिका सहृदय, संवेदनशील और  थी। उससे मनुष्य ही नहीं पशु-पक्षियों का दुख भी नहीं देखा जाता था। इसके अलावा उसे जीव-जंतुओं की भावनाओं की सूक्ष्म समझ थी।

लेखिका ने देखा कि वसंत ऋतु में गिल्लू अन्य गिलहरियों की चिक-चिक सुनकर उन्हें अपनेपन के भाव से खिड़की में से निहारता रहता है। लेखिका ने तुरंत कीलें हटवाकर खिड़की की जाली से रास्ता बनवा दिया, जिसके माध्यम से वह बाहर जाकर अन्य गिलहरियों के साथ उछल-कूद करने लगा। इससे हमें जीव-जंतुओं की भावनाएँ समझने, उनके प्रति दयालुता दिखाने तथा जीवों को उनके प्राकृतिक आवास में पहुँचाने की प्रेरणा मिलती है।

class 9 hindi gillu question 10. लेखिका गिल्लू को अत्यधिक स्नेह करने बावजूद लिफ़ाफे में बंद क्यों कर देती थी?

Gillu answer 10.  लेखिका गिल्लू को अत्यधिक स्नेह करने बावजूद भी लिफ़ाफे में बंद इसलिए कर देती थी क्योंकि लेखिका जब भी कुछ लिखने बैठती थी तो गिल्लू उनका ध्यान अपनी ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए लेखिका के पैर तक आकर सर्र से परदे पर चढ़ जाता और फिर उसी तेजी से उतरता। उसका यह दौड़ने का क्रम तब तक चलता जब तक लेखिका उसे पकड़ने के लिए न उठे।

कक्षा 9 की पुस्तक संचयन में दिए गए पहले अध्याय ‘गिल्लू कक्षा 9 संचयन पाठ 1 के अतिरिक्त प्रश्न उत्तर’ Sanchayan Class 9 Chapter 1 gillu extra question answer जुड़े सवालों के जवाब पाने के लिए कमेंट बॉक्स में अपना मैसेज लिखें।

Tags

gillu question and answers in hindi
class 9 hindi chapter 1 gillu extra question answer
class 9 hindi sanchayan chapter 1 question answer
class 9 hindi gillu question answer
गिल्लू पाठ के अतिरिक्त प्रश्न उत्तर
गिल्लू पाठ का प्रश्न उत्तर

Leave a Comment