Class 9 hindi kritika chapter 3 reedh ki haddi extra question answers

इस चैप्टर में हम कक्षा 9 की पुस्तक कृतिका में दिए गए तीसरे अध्याय ‘रीढ़ की हड्डी के अतिरिक्त प्रश्न उत्तर’ ( Class 9 Hindi Kritika Chapter 3 ridh ki haddi Extra Question Answer) पढ़ेंगे और समझेंगे।

reed ki class 9 question answer

reedh ki haddi class 9 question 1. ‘कलसों से नहाता था, लोटों की तरह।’ रीढ़ की हड्डी पाठ के इस कथन द्वारा कौन, क्या कहना चाहता है?

रीढ़ की हड्डी उत्तर 1. ‘कलसों से नहाता था, लोटों की तरह।’ रीढ़ की हड्डी पाठ में यह कथन रामस्वरूप ने कहा है रामस्वरूप के घर का नौकर रतन असल में काम कम करता था और बोलता अधिक था। रामस्वरूप रतन को ताना देते हुए कहते हैं कि उन्होंने अपनी जवानी में बहुत काम किया। जब वह जवान थे तब खूब कसरत करते थे। और कसरत के बाद कलसे( मिट्टी का घड़ा) से पानी शरीर पर यूँ डालते थे, जैसे लोटे से नहा रहे हों। वे इस कथन के द्वारा एक ओर वे अपनी युवावस्था का बखान करना चाहते हैं वहीं दूसरी ओर रतन को अधिक काम करने के लिए भी प्रेरित करना चाहते हैं।


reedh ki haddi class 9 question 2. रामस्वरूप अपनी पत्नी प्रेमा को गोपालप्रसाद और शंकर के विषय में क्या बताता है?

रीढ़ की हड्डी उत्तर 2. रामस्वरूप अपनी पत्नी प्रेमा को बताते हैं कि उनकी लड़की उमा को देखने दो व्यक्ति आ रहे हैं। उनमें से एक लड़के का पिता बाबू गोपालप्रसाद है वह स्वयं पढ़ा-लिखा और पेशे से वकील है। और बड़ी-बड़ी सभा सोसाइटियों में जाता है किंतु अपने लड़के के लिए ऐसी लड़की चाहता है जो अधिक पढ़ी-लिखी न हो। उनका लड़का शंकर बी.एस.सी करने के बाद लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में पढ़ता है। वह भी लड़कियों की उच्च शिक्षा के पक्ष में नहीं है। रामस्वरूप अपनी पत्नी को समझाता है कि वह उनके सामने उमा की उच्च शिक्षा की बात को छिपाकर ही रखे।

reedh ki haddi class 9 question 3. क्या गोपाल प्रसाद लड़के-लड़कियों को समान दृष्टि से देखता है? स्पष्ट करें।

रीढ़ की हड्डी उत्तर 3. गोपाल प्रसाद एक दकियानूसी सोच रखने वाले व्यक्ति है। ऐसा व्यक्ति हमारे समाज के लिए हितकर नहीं है। वह लड़के तथा लड़कियों को समान दृष्टि से नहीं तरह-तरह के तर्क देकर लड़के-लड़कियों में अंतर बताकर दूसरों को उकसाते हैं। उसका मानना है कि लड़कों को पढ़ना-लिखना चाहिए, काबिल बनना चाहिए जबकि लड़कियों को पढ़ना-लिखना आवश्यक नहीं है क्योंकि उन्हें घर ही तो चलाना है। अपनी बात के प्रमाण में वे कहते है कि मोर के पंख होते हैं, मोरनी के नहीं, शेर के बाल होते हैं, शेरनी के नहीं।

reedh ki haddi class 9 question 4. उमा अपने कमरे में मुंह फुलाकर क्यों लेटी हुई थी?

रीढ़ की हड्डी उत्तर 4. उमा अपने कमरे में मुँह फुलाकर इसलिए लेटी हुई थी क्योंकि वह अभी विवाह करनी करना चाहती। वह पढ़-लिखकर जीवन में कुछ बनना चाहती है। उसके माता-पिता उसका विवाह करना चाहते हैं। उसे खूब सज-संवरकर लड़के वालों के सामने आना बिल्कुल उचित नहीं लगता था। वह कम छोटी में विवाह करके अपने भविष्य को भी बर्बाद नहीं करना चाहती थी।

reedh ki haddi class 9 question 5. रामस्वरूप बैठक के कमरे में वाद्य यंत्रों को क्यों रखवाते हैं?

रीढ़ की हड्डी उत्तर 5. रामस्वरूप की बेटी उमा को लड़के वाले देखने आने वाले हैं। वे कमरे की सफाई करवाकर वाद्य यंत्र रखवाते हैं। वे लड़के वालों को दिखाना चाहते हैं कि उनकी बेटी उमा को संगीत का ज्ञान है, वह इसके बल पर लड़के वालों को प्रभावित करना चाहते हैं।

reedh ki haddi class 9 question 6. गोपाल बाबू अपने लड़के शंकर की कमियों को किस प्रकार ढकते हैं?

रीढ़ की हड्डी उत्तर 6. उमा ने सबके सामने शंकर की पोल खोल दी, इस पर गोपाल प्रसाद बाबू को अपनी बेइज्जती महसूस होती है। वे गुस्से में खड़े हो जाते हैं। वे उमा के पिताजी रामस्वरूप बाबू से कहते हैं कि उन्होंने उनसे झूठ बोला है। उनकी लड़की ने हॉस्टल में रहकर बी.ए. किया है। उन्हें कम पढ़ी-लिखी लड़की चाहिए थी। ऐसे झूठे लोगों से वह संबंध नहीं जोड़ना चाहते और घर से बाहर निकल जाते हैं। इस प्रकार एक घमंडी लड़के का पिता लड़की में कमी ढूँढ़ता हुआ अपने लड़के की कमियों को छिपाता है।

reedh ki haddi class 9 question 7. ‘रीढ़ की हड्डी’ एकांकी की भाषा-शैली पर प्रकाश डालिए।

रीढ़ की हड्डी उत्तर 7. रीढ़ की हड्डी एकांकी में लेखक ने अत्यंत सरल एव बोलचाल की भाषा का प्रयोग किया है। भाषा प्रसंगानुकूल, भावानुकूल एवं पात्रों के अनुरूप है। लेखक ने अंग्रेज़ी के अनेक शब्दों को अच्छे ढंग से प्रयोग किया है। एकांकी में आए अंग्रेजी के शब्द हैं-बैकबोन, हॉस्टल, मैट्रिक, वीक एंड, पालिटिक्स, कॉलेज। इसके साथ-साथ उर्दू-फारसी के शब्दों की भरमार है। जैसे-मर्ज, दकियानूसी, तकदीर, काबिल, जायका, निहायत, बेइज्जती, दगा, बेढ़ब आदि। लेखक ने कहीं-कहीं मुहावरों का भी प्रयोग किया है, जैसे- भीगी बिल्ली बनना, चौपट कर देना आदि। एकांकी की शैली संवादात्मक है। लेखक ने छोटे-छोटे संवादों का प्रयोग करते हुए कथावस्तु को गति प्रदान की है। भाषा-शैली में नाटकीयता और चित्रात्मक का गुण सर्वत्र विद्यमान है।

reedh ki haddi class 9 question 8. रामस्वरूप बाबू के घर में साज-सज्जा क्यों हो रही थी?

रीढ़ की हड्डी उत्तर 8. रामस्वरूप बाबू के घर में सुबह से साज-सज्जा हो रही थी। इसका कारण यह था कि उनकी लड़की उमा को देखने के लिए लड़के वाले आ रहे थे। रामस्वरूप बाबू लड़कों वालों की खातिरदारी की तैयारियाँ अच्छे से कर रहे थे क्योंकि वह यहाँ पर अपनी लड़की का रिश्ता पक्का करना चाहते थे।

reedh ki haddi class 9 question 9. उमा को देखने कौन-कौन आया?

रीढ़ की हड्डी उत्तर 9. उमा को देखने शादी के लिए लड़के वाले आए हैं। शंकर के साथ उसके पिता गोपाल प्रसाद आए हैं।

reedh ki haddi class 9 question 10. एकांकी के आधार पर उमा की चारित्रिक विशेषताएँ लिखें।

रीढ़ की हड्डी उत्तर 10. एकांकी के आधार पर उमा की चारित्रिक विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

(क) शिक्षित- उमा एक पढ़ी-लिखी लड़की है। उसे अपने अधिकारों का भली-भांति ज्ञान है।

(ख) निडर- उमा एक निडर लड़की है। लड़के वालों के सामने बिना किसी संकोच के अपनी बात रखती है। 

(ग) संगीत में रुचि- उमा पढ़ाई के साथ-साथ संगीत में भी रुचि रखती है।

(घ) स्वाभिमानी- उमा को गोपाल प्रसाद द्वारा अपने बारे में तरह-तरह की ज्यादा पूछताछ करना करना अच्छा नहीं लगता।

(ड़) सादगी- उमा को बनावटी सुन्दरता पसंद नहीं है और वह सादगी पंसद लड़की है।

कक्षा 9 की पुस्तक कृतिका में दिए गए तीसरे अध्याय ‘रीढ़ की हड्डी कक्षा 9 कृतिका पाठ 3 के अतिरिक्त प्रश्न उत्तर’ Hindi Kritika Class 9 Chapter 3 ridh ki haddi extra Question Answer जुड़े सवालों के जवाब पाने के लिए कमेंट बॉक्स में अपना मैसेज लिखें।

Tags

reedh ki haddi class 9  extra question answer
reed ki haddi extra question answers
class 9 hindi kritika chapter 3
reedh ki haddi class 9
ridh ki haddi class 9 hindi

Leave a Comment