Mere sang ki aurte Class 9 Hindi chapter 2 extra question answer kritika

इस चैप्टर में हम कक्षा 9 की पुस्तक कृतिका में दिए गए दूसरे अध्याय ‘मेरे संग की औरतें के अतिरिक्त प्रश्न उत्तर’ ( Class 9 Hindi Kritika Chapter 2 Mere Sang Ki Aurte extra question answer Extra Question Answer) पढ़ेंगे और समझेंगे।

mere sang ki aurte extra question answer

mere sang ki auraten question 1.लेखिका ने डालमिया नगर में नारी-चेतना जगाने का प्रयास किस प्रकार किया?

मेरे संग की औरतें उत्तर 1. शादी के बाद लेखिका को बिहार के एक छोटे से क़स्बे (डालमिया नगर) में रहना पड़ा। जहाँ फिल्म देखते समय स्त्री-पुरुष को पति-पत्नी होते हुए भी अलग-अलग बैठना पड़ता था। लेखिका वहाँ दिल्ली की कॉलेज की नौकरी छोड़कर गई थी। उसे नाटकों में अभिनय करने का भी शौक था। वहाँ लेखिका ने साल भर में ही शादीशुदा औरतों को पराए मर्दों के साथ नाटक में अभिनय करने के लिए मना लिया था। इस प्रकार लेखिका ने नारी -चेतना को जगाने का प्रयास किया। 


mere sang ki auraten question 2. लेखिका और उसकी बहनों में कौन-सी बात एक-सी रही?

मेरे संग की औरतें उत्तर 2. लेखिका और उनकी चारों बहनों में एक बात एक जैसी थी कि उन्होंने शादी के बाद परम्परागत ढंग से घर भले ही नहीं चलाया था लेकिन परिवार को तोड़ा नहीं था और अपनी शादी को भी अंत तक कायम रखा था।

mere sang ki auraten question 3. लेखिका की नानी अपने अन्तिम समय में मुँहजोर क्यों हो गई थीं?

मेरे संग की औरतें उत्तर 3. लेखिका की नानी अपने अन्तिम समय में मुँहजोर इसलिए हो गई थीं क्योंकि नानी को अपनी बेटी यानि लेखिका की माँ की शादी की चिंता सताने लगी थी। 

mere sang ki auraten question 4. अचला कौन थी तथा उसने क्या-क्या किया?

मेरे संग की औरतें उत्तर 4. लेखिका की छोटी बहन अचला थी। उसने अपने पिताजी के कहने के अनुसार अर्थशास्त्र और पत्रकारिता की पढ़ाई करके उनकी इच्छा से ही विवाह किया। वे भी परंपरा के अनुसार न चलकर तीस वर्ष की होते ही लिखने लग गई थी। 

mere sang ki auraten question 5. लेखिका की माँ आम भारतीय महिलाओं से कैसे भिन्न थी?

मेरे संग की औरतें उत्तर 5. लेखिका की माँ आम भारतीय महिलाओं से काफी भिन्न थी। लेखिका ने अपनी माँ को एक भारतीय माँ की तरह नहीं देखा था। लेखिका को उनकी माँ ने कभी लाड़-प्यार नहीं किया, न कभी खाना बनाकर खिलाया और उनको न कभी अच्छी पत्नी-बहू होने की सीख दी।

mere sang ki auraten question 6. लेखिका की बहन चित्रा की विशेषताएँ बताइए।

मेरे संग की औरतें उत्तर 6. लेखिका की तीसरे नंबर की बहन चित्रा थी। वे कॉलेज में पढ़ती थी, वे खुद पढ़ने की बजाय दूसरों को पढ़ाने में अधिक रुचि रखती थी। इसी वजह से उसे परीक्षा में कम अंक मिलते थे। चित्रा ने खुद ही लड़के को पसंद करके विवाह का फैसला लिया था। जो कि उस लड़के और उसके माता-पिता तथा लेखिका के माता-पिता को भी नहीं पता था। उसने उस लड़के को पहली मुलाकात में ही अपना निर्णय बता दिया था।

mere sang ki auraten question 7. चोर से कहाँ गलती हुई कि सारा अनुमान लगाकर घुसने पर भी वह पकड़ा गया? मेरे संग की औरतें पाठ के आधार पर लिखिए।

मेरे संग की औरतें उत्तर 7. किसी शादी के सिलसिले में सभी आदमी बारात में दूसरे गाँव गए हुए थे। और औरतें रतजगा मना रही थीं। नाच-गाने और ढोलक के शोर में चोर ने अनुमान लगाया और हवेली में घुस गया। जिस कमरे में चोर घुस गया था वहीँ दादी सो रही थीं। उसके कदमों की आहट सुनकर दादी की नींद खुल गई। इस तरह सारा अनुमान लगाने पर भी चोर पकड़ा गया।

mere sang ki auraten question 8. जिस लड़के से लेखिका की माँ का विवाह हुआ वह कौन था?

मेरे संग की औरतें उत्तर 8. लेखिका की माँ की शादी एक पढ़े-लिखे लड़के से हुई थी, जिसे आज़ादी के आन्दोलन में हिस्सा लेने के अपराध में आई.ए.एस. के इम्तिहान में बैठने से रोक दिया गया था और जिसके पास पैसा-धेला एक नहीं था।

mere sang ki auraten question 9. लेखिका की नानी ने किससे क्या वचन लिया और क्यों?

मेरे संग की औरतें उत्तर 9. लेखिका की नानी ने परदे का लिहाज छोड़कर अपने पति के मित्र स्वतंत्रता सेनानी प्यारेलाल शर्मा से मिलने की इच्छा जाहिर की। नानी ने प्यारेलाल शर्मा जी से कहा, “वचन दीजिए कि मेरी लड़की के लिए वर आप तय करेंगे। मेरे पति तो साहब हैं और मैं नहीं चाहती मेरी बेटी की शादी, साहबों के फ़रमाबरदार(आज्ञाकारी) से हो। आप अपनी तरह आज़ादी का सिपाही ढूँढ़कर उसकी शादी करवा दीजिएगा।” 

mere sang ki auraten question 10. लेखिका की दादी ने चोर का जीवन किस प्रकार बदल दिया?

मेरे संग की औरतें उत्तर 10. एक चोर सेंध लगाकर दादी के कमरे में घुस गया, तो उन्होंने पूछा कि कौन है? चोर ने कहा जी मैं। दादी ने उसे लोटा पकड़ा दिया और पानी लाने को कहा। चोर ने घबराकर कहा कि मैं तो चोर हूँ। दादी ने उसे अच्छी तरह से हाथ धोकर पानी लाने के लिए भेज दिया। उसे पहरेदार ने कुएं से पानी भरते हुए देख लिया और सबके सामने ले गया, तो दादी ने लोटे का आधा पानी पीकर, बचा हुआ पानी चोर को पिला दिया और उसे अपना बेटा कहकर चोरी छोड़कर खेती करने की सलाह दी। चोर ने दादी की बात मानकर चोरी करनी छोड़ दी और खेती करनी शुरू कर दी। इस प्रकार लेखिका की दादी ने चोर का जीवन बदल दिया।

कक्षा 9 की पुस्तक कृतिका में दिए गए दूसरे अध्याय ‘मेरे संग की औरतें कक्षा 9 कृतिका पाठ 2 के अतिरिक्त प्रश्न उत्तर’ Hindi Kritika Class 9 Chapter 2 Mere Sang ki Aurte extra Question Answer जुड़े सवालों के जवाब पाने के लिए कमेंट बॉक्स में अपना मैसेज लिखें।

Tagsमेरे संग की औरतें के प्रश्न उत्तर
मेरे संग की औरतें
कक्षा 9 कृतिका पाठ 2 के प्रश्न उत्तर
class 9 hindi kritika chapter 2 extra question answer
class 9 kritika chapter 2 question answer
mere sang ki aurte extra question answer
mere sang ki auraten extra question answer
class 9 hindi chapter 2 extra question answer kritika
kritika class 9 chapter 2 extra question answer
class 9th hindi kritika chapter 2 extra question answer
kritika chapter 2 class 9 answers
class 9 hindi chapter 2 kritika

Leave a Comment