class 11 hindi vitan chapter 1 bhartiya gayikao me bejod lata mangeshkar extra question answer

इस चैप्टर में हम कक्षा 11 की पुस्तक वितान में दिए गए पहले अध्याय ‘भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर के अतिरिक्त प्रश्न उत्तर’ (Class 11 Hindi Vitan Chapter 1 bhartiya gayikao me bejod lata mangeshkar extra question answer) पढ़ेंगे और समझेंगे।

bhartiya gayikao me bejod lata mangeshkar extra question answer

bhartiya gayikao me bejod lata mangeshkar question 1. कुमार गंधर्व ने लता मंगेशकर को बेजोड़ गायिका माना है। क्यों?

भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर उत्तर 1- कुमार गंधर्व लता मंगेशकर को बेजोड़ गायिका इसलिए माना है क्योंकि भारतीय गायिकाओं में लता के जोड़ की गायिका हुई ही नहीं। लता जी से पहले की पार्श्व गायिका नूरजहाँ भी एक अच्छी गायिका थी, इसमें संदेह नहीं तथापि उसके गाने में एक मादक उत्तान दीखता था। लेकिन लता ने नूरजहाँ को भी पीछे छोड़ दिया।
लता के कारण चित्रपट संगीत को विलक्षण लोकप्रियता प्राप्त हुई है, यही नहीं लोगों का शास्त्रीय संगीत की ओर देखने का दृष्टिकोण भी एकदम बदला है। पहले भी घर-घर छोटे बच्चे गाया करते थे पर उस गाने में और आजकल घरों में सुनाई देने वाले बच्चों के गाने में बड़ा अंतर हो गया है।
आजकल के नन्हे मुन्ने भी स्वर में गुनगुनाते हैं। क्या लता इस जादू का कारण नहीं है? कोकिला का स्वर निरंतर कानों में पड़ने लगे तो कोई भी सुनने वाला उसका अनुकरण करने का प्रयत्न करेगा। ये स्वाभाविक ही है। चित्रपट संगीत के कारण सुंदर स्वर मालिकाएँ लोगों के कानों पर पड़ रही हैं। संगीत के विविध प्रकारों से उनका परिचय हो रहा है। उनका स्वर – ज्ञान बढ़ रहा है। सुरीलापन क्या है, इसकी समझ भी उन्हें होती जा रही है। तरह-तरह की लय के भी प्रकार उन्हें सुनाई पड़ने लगे हैं और आकारयुक्त लय के साथ उनकी जान-पहचान होती जा रही है।
साधारण प्रकार के लोगों को भी उसकी सूक्ष्मता समझ में आने लगी है। इन सबका श्रेय लता को ही है। इस प्रकार उसने नयी पीढ़ी के संगीत को संस्कारित किया है और सामान्य मनुष्य में संगीत विषयक अभिरुचि पैदा करने में बड़ा हाथ बँटाया है। संगीत की लोकप्रियता, उसका प्रसार और अभिरुचि के विकास का श्रेय लता को ही देना पड़ेगा।


bhartiya gayikao me bejod lata mangeshkar question 2. लता मंगेशकर ने किस तरह के गीत गाए हैं? पाठ के आधार पर स्पष्ट करें।

भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर उत्तर 2- लता मंगेशकर के गीतों में हमें करुण और श्रृंगार रस देखने को मिलता है। लता जी ने विभिन्न प्रकार के गीत गाए हैं। जो कि इस प्रकार है:- राजस्थानी, पंजाबी, बंगाली, प्रदेश के लोकगीतों को अपनाया है, यह हमारे ध्यान में रहना चाहिए। धूप का कौतुक करने वाले पंजाबी लोकगीत, रूक्ष और निर्जल राजस्थान में पर्जन्य की याद दिलाने वाले गीत पहाड़ों की घाटियों, खोरों में प्रतिध्वनित होने वाले पहाड़ी गीत, ऋतु चक्र समझने वाले और खेती के विविध कामों का हिसाब लेने वाले कृषि गीत और ब्रजभूमि के सहज मधुर गीतों को चित्रपट के क्षेत्र में बहुत प्रभावी ढंग से लिया गया है। उन्होंने मुग्ध श्रृंगार की अभिव्यक्ति करने वाले गाने बड़ी उत्कटता से गाए हैं।

bhartiya gayikao me bejod lata mangeshkar question 3. लेखक लता के संगीत से कब स्वयं को जुड़ा महसूस करने लगे?

भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर उत्तर 3 – लेखक जब बीमार थे। उस बीमारी में एक दिन लेखक ने सहज ही रेडियो लगाया और अचानक एक अद्वितीय स्वर उनके कानों में पड़ा। स्वर सुनते ही उन्होंने अनुभव किया कि यह स्वर कुछ विशेष है, रोज़ का नहीं। यह स्वर सीधे उनके दिल को छू गया। लेखक हैरान हो गया। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि यह स्वर किसका है। लेखक तन्मयता से सुनता ही रहा। गाना समाप्त होते ही जब गायिका का नाम घोषित किया गया- लता मंगेशकर नाम सुनते ही लेखक चकित हो गया। उन्हें मन ही मन एक संगति पाने का भी अनुभव हुआ। सुप्रसिद्ध गायक दीनानाथ मंगेशकर की अजब गायकी का एक दूसरा स्वरूप लिए उन्हीं की बेटी की कोमल आवाज़ में सुनने का अनुभव हुआ। तभी से लेखक लता जी की आवाज़ से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करने लगे।

bhartiya gayikao me bejod lata mangeshkar question  4. लय कितने प्रकार की होती है?

भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर उत्तर 4 – लय तीन प्रकार की होती है-

1. विलंबित लय- यह धीमी होती है।
2. मध्य लय- यह बीच की होती है।
3. द्रुत लय- यह मध्य लय से दुगुनी तथा विलंबित लय से चौगुनी तेज होती है।

bhartiya gayikao me bejod lata mangeshkar question 5. शास्त्रीय गायकों पर लेखक ने क्या टिप्पणी की है?

भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर उत्तर 5 –  लेखक कहता है कि शास्त्रीय गायक आत्मसंतुष्ट प्रवृत्ति के हैं। उन्होंने संगीत के क्षेत्र में अपनी हुकुमशाही स्थापित कर रखी है। उन्होंने शास्त्र शुद्धता को जरूरत से ज्यादा महत्त्व दे रखा है। वे रागों की शुद्धता पर जोर देते हैं।

bhartiya gayikao me bejod lata mangeshkar question 6. चित्रपट संगीत के विकसित होने का क्या कारण है?

भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर उत्तर 6 – चित्रपट संगीत के विकसित होने का कारण उसकी प्रयोग धर्मिता है। यह संगीत आम आदमी की समझ में आ रहा है। इस संगीत को सुरीलापन, लचकदारी आदि ने लोकप्रिय बना दिया है। इन्होंने शास्त्रीय संगीत की रागदानी भी अपनाई है, वहीं राजस्थानी, पहाड़ी, पंजाबी, बंगाली, लोकगीतों को भी अपनाया है। दरअसल यह विभिन्नता में एकता का प्रचार कर रहा है। इसके माध्यम से लोग अपनी संस्कृति से परिचित हो रहे हैं।

bhartiya gayikao me bejod lata mangeshkar question 7. लता की गायकी से संगीत के प्रति आम लोगों की सोच में क्या परिवर्तन आया है?

भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर उत्तर 7 – लता की गायकी के कारण चित्रपट संगीत अत्यधिक लोकप्रिय हुआ है। अब वे संगीत की सूक्ष्मता को समझने लगे हैं। वे गायन की मधुरता, मस्ती व गानपन को महत्व देते हैं। आज के बच्चे पहले की तुलना में सधे हुए स्वर से गाते हैं। लता ने नई पीढ़ी के संगीत को संस्कारित किया है। आम लोगों का संगीत के विविध प्रकारों से परिचय हो रहा है।

bhartiya gayikao me bejod lata mangeshkar question 8. कुमार गंधर्व ने लता जी की गायकी के किन दोषों का उल्लेख किया है?

भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर उत्तर 8 – कुमार गंधर्व का मानना है कि लता जी की गायकी में करुण रस विशेष प्रभावशाली रीति से व्यक्त नहीं होता। उन्होंने करुण रस के साथ न्याय नहीं किया। दूसरे, लता ज्यादातर ऊँची पट्टी में ही गाती हैं जो चिल्लाने जैसा होता है।

कक्षा 11 की पुस्तक वितान में दिए गए पहले अध्याय ‘भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर कक्षा 11 वितान पाठ 1 के अतिरिक्त प्रश्न उत्तर’ Vitan Class 11 Chapter 1  bhartiya gayikao me bejod lata mangeshkar extra question answer जुड़े सवालों के जवाब पाने के लिए कमेंट बॉक्स में अपना मैसेज लिखें।

Tags

bhartiya gayikao me bejod lata mangeshkar
class 11 vitan chapter 1 question answer
class 11 hindi vitan chapter 1 question answer

bhartiya gayikao me bejod lata mangeshkar mcq
bhartiya gayikao me bejod lata mangeshkar class 11

Leave a Comment